महान रूसी फाइटर ने तीन बेल्टों के चैंपियन के रूप में लिया रिटायरमेंट, आखिरी मैच में जीता खिताब और मचा बवाल

रूस के धाकड़ MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर एनातोली मालिकिन ने शुक्रवार को हुए The Inner Circle के मेन इवेंट में अपनी पुरानी हार का हिसाब बराबर कर दिया। उन्होंने सेनेगली चैंपियन को चौथे राउंड में नॉकआउट कर ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल फिर से जीतने में सफलता पाई।

इससे पहले दो और बेल्ट उनके पास थी और उन्होंने एक बार फिर तीन डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन होने का ऐतिहासिक कारनामा किया। इस लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें 1,00,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल हुआ।

Anatoly Malykhin

एनातोली मालिकिन के पंचों ने विरोधी को किया ढेर

38 वर्षीय रूसी बाहुबली और सेनेगली सुपरस्टार की पहली भिड़ंत 2024 में हुई थी, जहां केन ने पांच राउंड तक अपने विरोधी को छकाते हुए शानदार जीत हासिल की और खिताब पर कब्जा किया।

रीमैच से पहले मालिकिन ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे और उन्होंने मैच के दौरान शुरुआत से आक्रामकता अपनाई और विरोधी को बैकफुट पर धकेले रखा। चौथे राउंड में वो केन को रिंग के कोने में ले गए और मुक्के बरसाकर उन्हें ढेर कर दिया। रेफऱी ने 1:54 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया और इस तरह उन्होंने अपना बदला पूरा किया।

मैच खत्म होते ही हुआ बवाल और फिर मालिकिन ने रिटायरमेंट का किया ऐलान

जैसे ही रेफरी ने मैच खत्म होने का इशारा किया, वैसे ही रिंग के बाहर मौजूद दोनों फाइटर्स के साथ आए ट्रेनिंग पार्टनर्स के बीच जबरदस्त और तीखी नोंकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली। रेफरियों और मैच के अधिकारियों ने बीच बचाव किया और सबको शांत करवाया।

नतीजे की आधिकारिक घोषणा और कंधो पर बेल्ट पहनने के बाद मालिकिन ने फाइट के बाद इंटरव्यू के दौरान अपने दस्ताने उतारे और रिंग के बीच में रख दिए। ये कॉम्बैट स्पोर्ट्स में रिटायरमेंट की निशानी माना जाता है। फिर उन्होंने कहा कि अब वो रिटायर हो रहे हैं। इस तरह उन्होने 15-1 के करियर रिकॉर्ड और तीन बेल्टों के साथ करियर को अलविदा कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+