ओडिशा: पंचायत चुनावों के लिए ओबीसी उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी बीजेडी
ओडिशा में पंचायत चुनावों से पहले ओडिशा के पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना ने गुरुवार को कहा कि पंचायत चुनावों में बीजेडी ओबीसी उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी।
भुवनेश्वर, 24 दिसंबर। ओडिशा में पंचायत चुनावों से पहले ओडिशा के पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना ने गुरुवार को कहा कि पंचायत चुनावों में बीजेडी ओबीसी उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि हालांकि चुनावों में ओबीसी के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा, लेकिन पार्टी ओबीसी उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी।

मीडिया से बातचीत में पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, ओबीसी को कोई विशेष आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। इसलिए कोर्ट कआ आदेश मानते हुए हम ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं रख रहे हैं, लेकिन उम्मीदवारों के चुनाव में ओबीसी को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में चुनाव स्थगित करने की इलाहाबाद HC की अपील पर बोला चुनाव आयोग- अगले हफ्ते समीक्षा के बाद लेंगे फैसला
बता दें कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की थी कि आरक्षित वर्ग के लिए सीटों की संख्या कम होने के बावजूद ओबीसी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों में पिछड़ा वर्ग के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं की गई है। इसी प्रकार बौध जिले में पिछड़ा वर्ग के लिए केवल एक सीट आरक्षित है जबकि सुबरनापुर जिले में इस वर्ग के लिए दो सीटें आरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications