अब Marriage Palace और अन्य आयोजनों में वाजिब दामों पर मिलेगी शराब, पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

अब Marriage Palace और अन्य आयोजनों में वाजिब दामों पर शराब मिलेगी। पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला दिया है।

भगवंत मान

पंजाब सरकार की अगुवाई में एक्साइज विभाग ने पंजाब में पहली बार बड़ा फैसला लेते हुए होटलों, मैरिज पैलसों व रिजॉर्ट आदि में विवाह व अन्य आयोजनों के लिए शराब की बिक्री के लिए रेट लिस्ट निधार्रित की है। इसके चलते अब लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान वाजिब दामों में शराब मुहैया हो पाएगी। विभाग द्वारा भारत में बिक्री होने वाली शराब के साथ-साथ विदेशी ब्रांड, वाइन, जिन, वोडका आदि के लिए सूची जारी की गई है। एक्साइज विभाग द्वारा नई एक्साइज पॉलिसी के तहत जारी किए गए पत्र संख्या संयुक्त कमिश्नर (आबकारी) 23/12-12 के माध्यम से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2023-24 के लिए विभाग द्वारा फिक्स किए गए रेटों के मुताबिक शराब की बिक्री की जाएगी। पत्र में प्रति पेटी के हिसाब से अधिकतम मूल्य पर बिक्री के दाम बताए गए हैं जोकि इस प्रकार हैं।

इसमें सोलन नंबर 1, ग्रीन लेबल, ए.सी.पी., ब्ल्यू डायमंड, ओल्ड मोंक रम, पान बनारसी, रोमनव वोडका, डी.एस.पी. ब्लैक, ब्ल्यू कारपेट, सिल्वर मून ड्यूट, मास्टर मोमैंट, पार्टी स्पैशल, ग्रांड अफेयर, इवनिंग मोमैंट, रॉयल जरनल, आफिसर्ज च्वाइज, ब्लैक हार्स, किंग गोल्ड, ब्लैक टाइगर इत्यादि की पेटी 3500 रुपए अधिकतम के दामों पर मिल सकेगी। इसी तरह इम्पीरियल ब्लू, मैकडावल नंबर-1, ओ.सी. ब्लू, मैकडावल लग्जरी, पटियाला पैग, डिस्कवरी, सोलन नं-1, रशियन नाइट, वाइट एंड ब्लू की पेटी 4500 रुपए में उपलब्ध होगी। रॉयल स्टैग, रैड नाइट, रॉयल चैलेंज, एम.एम. वोडका, ऑल सीजन, स्टरलिंग बी-7, 8 पी.एम., ब्लैक, ग्रीन शैरी प्लेटीना, बकाडी ब्लैक, इम्पीरियल ब्लैक का दाम 6000 रुपए निधार्रित किया गया है। ओकेन ग्लो, एम.एम. फ्लेवर, रॉयल स्टैग बैरल, विस्किन क्राफ्ट का अधिकतम दाम 7000 रुपए पेटी रहेगा। ब्लैंडर प्राइड, सिग्नेचर, पीटर स्कॉच, समीरन ऑफ वोडका, बकाडी रम, रॉकफोर्ड, क्लासिक, रॉकडव, स्टरलिंग बी-10, स्टार वॉकर, गोल्फर शॉट, ओल्डमांक सुप्रीम की पेटी 8000 के अधिकतम दाम पर मिल सकेगी। एंटीक्यूटी ब्लू, ब्लैंडर रिजर्व, रॉकफोर्ड रिजर्व, सिग्नेचर (पी), ओल्डमांक लिजेंट, ओकस्मिथ गोल्ड की पेटी 9000 रुपए, वैट-69, पासपोर्ट, सूला वाइन का दाम 10 हजार अधिकतम फिक्स किया गया है।

वहीं, 100 पाइपर, ब्लैक एंड वाइट, ओल्ड समगलर, लॉसन, डैवर्स वाइट लेबल, जैकॉब क्रेक वाइन 12 हजार रुपए, जबकि ब्लैक डॉग सैंचुरी, टीचर हाइलैंड, समथिंग स्पैशल 13 हजार रुपए पेटी मिल पाएगी। रैड लेबल, एब्सोल्यूट वोडका, वैलेंटाइन, ब्लैक एंड वाइट (12 साल), जीम बेम, जांपा वाइन चैंपियन के दाम 15000 रुपए पेटी रहेगा। ब्लैक डॉग गोल्ड, 100 पाइपर (12 साल), टीचर्ज 50, जैमसन्स, कैनेडियन क्लब, टीचर्ज ओरिजिनल, केमिनो टकीला, सूजा टकीला, शांबुका, जे.एंड बी. रेयर की पेटी का दाम 19,800 रुपए अधिकतम तय हुआ है। वहीं शिवास रीगल, जे.डब्ल्यू. ब्लैक लेबल, टीचर्ज गोल्डन, एर्डमोर, बैलवेडरा वोडका का दाम 28,600, जबकि जेलीनवीट (12 साल), गलेंडफीडीच (12 साल), जैक डेनियल, डबल ब्लैक, सिरोक वोडका, लेपहरोएग (10 साल), मंकी शोल्डर्ज, ग्रे-गोस वोडका का दाम 35000 रुपए पेटी तय हुआ है। इसी तरह से जे.डब्ल्यू. गोल्ड लेबल रिजर्व, टेलिस्कर, सिंगलटोन, ग्रलीन-15 साल, शिवास रीगल (18 साल) का दाम 44 हजार रुपए पेटी तय हुआ है। उपरोक्त दामों से अधिक दामों पर बिक्री करने पर प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान ने ड्रग्स माफिया से किया ऐलान-ए-जंग का आगाज, कई अधिकारियों और नेताओं की उड़ी नींद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+