भगवंत मान ने ड्रग्स माफिया से किया ऐलान-ए-जंग का आगाज, कई अधिकारियों और नेताओं की उड़ी नींद

सीएम भगवंत मान ने ड्रग्स माफिया से ऐलान-ए-जंग का आगाज कर दिया है। कई अधिकारियों और नेताओं की नींद उड़ गई है।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज ड्रगस के खिलाफ किए गए बडे़ ऐलान जिसका उल्लेख उन्होंने खुद ट्वीट कर ट्वीटर पर किया है। इसके बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं की रातों की नींद और दिन का चैन उड़ गया है जिनके नाम पूर्व में ड्रग्स के काले कारोबार के साथ जुड़ता रहा है।

अहम पहलू यह है कि जिस तर्ज पर मान ने आज अवैध ड्रग्स के खिलाफ बेहद चंद शब्दों में ऐलान-ए-जंग का आगाज कर दिया है उसके बाद अब यह आशा जताई जा रही है कि फगवाड़ा सहित पूरे पंजाब में बीते लंबे समय से ड्रग माफिया बना सिर्फ पैसों की खातिर प्रदेश सहित आस-पास के राज्यों आदि में युवा पीढ़ी को ड्रग्स का आदी बना रहे है।वर्णनयोग्य है कि यह प्रदेश में सक्रिय ड्रग माफिया के तार जहां कई हाई प्रोफाइल राजनेताओं से हैं वहीं इनके इस काले नैटवर्क में पुलिस सहित कई जगहों पर तैनात उच्च सरकारी अधिकारियों के साथ पुख्ता तौर पर जुड़े हुए है। आलम यह है कि नशे के गंदे काले धंधे से होने वाली करोड़ों अरबों की कमाई में इनकी बकायदा हिस्सेदारी है जिसके सदके इनका लाइफ स्टाइल भी किंग साइज है।

पंजाब पुलिस के ट्रैक रिकॉर्ड और फगवाड़ा सहित जिला कपूरथला और आस-पास के जिलों में पूर्व में ड्रग्स को लेकर दर्ज हुए पुलिस केसों को यदि खंगाला जाए तो फगवाड़ा का नाम ड्रग रैकेट्स खासकर यहां के लॉ गेट इलाके में खुलेआम बिकने वाली दुनिया की महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती ड्रगस आदि में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यह हकीकत है कि फगवाड़ा के इस इलाके में अनेक गैर कानूनी कारोबार होते है जिसे लेकर कई बार पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा डी.आई.जी., एस.एस.पी. और सीनियर पुलिस अधिकारियों के नेत्तृव में यहां पर कई बार छापेमारी की जा चुकी है और यह क्रम जारी है। लेकिन सूत्रों का दावा है कि बावजूद इसके फगवाड़ा के इस इलाके में ड्रग्स की सप्लाई और बिक्री हो रही है और ऐसे कई नाजायज कारोबार भी हो रहे हैं जिसकी खबर तो सबको है लेकिन सच्चाई यह भी है कि पुलिस छापेमारी होने से पहले ही यहां पर इसकी सूचना उन लोगों तक पहुंच जाती है जो इसमें शामिल है?

हकीकत यह भी है कि फगवाड़ा ही वह शहर रहा है जहां पूर्व में प्रदेश की तब स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां की पुलिस लाइन्स में रह रहे एक बड़े पुलिस अधिकारी के सरकारी आवास में छापेमारी कर 3 किलों स्मैक, 4 किलों हैरोइन आदि बरामद की थी। इसके बाद फगवाड़ा में ही तैनात एक अन्य बड़े पुलिस अधिकारी जो तब एस.एच.ओ. के रैंक पर एक थाने का प्रभारी तैनात था को एक ड्रग पैडलर से हुई बरामदगी के मामले में अवैध ड्रग्स की खेप को खुर्द-बुर्द करने और उसके साथ रहे उसके गहरे रिश्तों के कारण पंजाब पुलिस के तब आई.जी. एल.के. यादव ने मामले में हुई गहन जांच के बाद सस्पैंड कर दिया था।इसी तर्ज पर ऐसे कई और मामले पूर्व में हुए हैं जहां पर ड्रग्स के काले धंधे में शामिल लोगों की पृष्टभूमि फगवाड़ा अथवा आस-पास के इलाकों से ही रही है। यहीं वह प्रमुख कारण था कि तब बॉलीवुड की मश्हूर हिन्दी फिल्म उड़ता पंजाब में फगवाड़ा का नाम प्रमुखता से लिया गया था?

यह भी पढ़ें- नशा तस्करों पर भगवंत मान सरकार की कार्रवाई जारी, महिला सहित एक युवक गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+