कोई भी राज्य विकास-रोजगार के मामले में तेलंगाना का मुकाबला नहीं कर सकता: केटी रामा राव
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस कई चुनावी वादे कर रहा है। साथ ही तेलंगाना के विकास के लिए कई दावे भी कर रहा है। इस बीच उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य तेलंगाना का मुकाबला नहीं कर सकता है।
तेलंगाना में जितना विकास हुआ है, उतना किसी भी राज्य में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में तेजी से औद्योगीकरण हो रहा है। इसके साथ ही रोजगार के मामले में काफी वृद्धि हुई है। तेलंगाना में जितने लोगों को रोजगार मिला है, उतना किसी राज्य में नहीं मिला है।

इज ऑफ डूयिंग बिजनेस में तेलंगाना सबसे टॉप पर
इसके आगे उन्होंने कहा कि लोगों को जितनी सुविधाएं तेलंगाना में मिल रही हैं, उतनी किसी राज्य में नहीं मिल रही। इसलिए तेलंगाना का मुकाबला किसी राज्य से नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इज ऑफ डूयिंग बिजनेस में तेलंगाना सबसे टॉप स्थान पर है।
जीनोम वैली एशिया का सबसे बड़ा बायोटेक क्लस्टर
मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि जीनोम वैली एशिया का सबसे बड़ा बायोटेक क्लस्टर है। उन्होंने गुरुवार को जीनोम वैली में 200 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जा रही भारत सीरम वैक्सीन की एक नई इंजेक्टेबल इकाई की शुरुआत की।
तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक
उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में भारत की जनसंख्या को एक चुनौती माना जाता था। लेकिन आज भारत की सबसे बड़ी ताकत प्रतिभाशाली युवा ही हैं। उन्होने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी था। 2014 में तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 1.14 लाख रुपये थी और यह बढ़कर 3.17 लाख रुपये हो गई। जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को सबसे पहले प्राथमिकता दे रही है।
यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पास होने पर तेलंगाना मंत्री केटीआर ने जताई खुशी












Click it and Unblock the Notifications