महिला आरक्षण बिल पास होने पर तेलंगाना मंत्री केटीआर ने जताई खुशी

संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में मंगलवार को लोकसभा सदन में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पास हो गया। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास होने पर तेलंगाना की सत्‍तारुढ़ पार्टी के नेता और मंत्री केटी रामा राव ने खुशी जाताई है।

ktr

संसद में महिला आरक्षण बिल जिसे मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है उसके पास होने का बीआरएस के कार्यकारी अध्‍यक्ष केटीआर ने स्‍वागत किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने राजनीतिक दलों को राजनीति से ऊपर उठने और राष्‍ट्रीय महत्‍व के मुद्दों पर एक साथ होने के महत्‍व पर जोर दिया।

तेलंगाना मंत्री केटी रामा राव ने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के संसद के फैसले पर एक भारतीय नागरिक के रूप में गर्व व्यक्त किया। इसके साथ ही केटीआर ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए इस बिल का समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों के अलावा इस ऐतिहासिक कानून को पास करवाने में शामिल सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।

केटी रामा राव ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए इस कदम को वास्‍तविक बनाने में तेलंंगाना सीएम के नेतृत्‍व वाली बीआरएस के योगदान की सराहना की।

केटीआर ने बताया कि तेलंगाना की बीआरएस सरकार में लैंगिक समानता और शासन में महिलाओं की भागीदारी को साकार किया है। उन्‍होंने बताया कि नगर पालिकाओं, स्‍थानीय निकायों ओर जिला परिषदों, नगर निगम और ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू करके इस क्षेत्र में तेलंगाना ने अहम और प्रगतिशील कदम उठाए थे।

बता दें तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने की पैरवी की थी। इसके अलावा बीआरएस एमएलसी के कविता ने मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पेश करने पर खुशी जाहिर करते हुए हैदराबाद में बीआरएस की महिला कार्यकर्ताओं केे साथ जश्‍न मनाया था।

ये भी पढ़ें- बीआरएस मंत्री हरीश राव का तंज- कांग्रेस बेंगलुरूको तेलंगाना की दूसरी राजधानी बनाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+