नाबार्ड ने ओडिशा को सबसे अधिक 4,013 करोड़ रुपये का आवंटन किया
भुवनेश्वर, 22 मार्च :राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत ओडिशा सरकार को 4,013 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नाबार्ड के अधिकारियों ने कहा कि वित्तीय वर्ष के दौरान आरआईडीएफ के तहत यह वित्तीय आवंटन देश में सबसे अधिक है।
ब्रिज, नाबार्ड (ओडिशा क्षेत्र) के मुख्य महाप्रबंधक, सी. उदयभास्कर ने एक बयान में कहा इस वित्तीय वर्ष के दौरान, राज्य में ग्रामीण संपर्क क्षेत्र में आरआईडीएफ के तहत सुधार पर विशेष जोर दिया गया है और ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 2,568 करोड़ रुपये (राज्य की कुल मंजूरी का 64 प्रतिशत) की सहायता स्वीकृत की गई है।
चालू वर्ष के दौरान आरआईडीएफ फंडिंग के माध्यम से कुल 2,000 किमी लंबी सड़क परियोजनाओं और 17.13 किमी लंबाई के पुलों का निर्माण/उन्नयन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में 10 लाख से अधिक लोगों को लाभ होने की उम्मीद है।
सीजीएम ने कहा कि नाबार्ड ने 9 मेगा पाइप जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए 840 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य ओडिशा में लगभग 17 लाख ग्रामीण आबादी को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
इसी तरह विभिन्न कृषि-संबद्ध और सिंचाई बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य को 605 करोड़ रुपये की धनराशि भी दी गई है।
वर्ष के दौरान स्वीकृत कुछ उल्लेखनीय परियोजनाओं में कुसुमी सिंचाई परियोजना और बेरहामपुर में पशुधन वैक्सीन उत्पादन इकाई शामिल हैं।
यह मंजूरी पेयजल आपूर्ति, सिंचाई और ग्रामीण संपर्क (सड़क और पुल) के लिए महत्वपूर्ण ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के आधार पर है।अधिकारियों ने कहा कि चालू वर्ष में की गई मंजूरी के साथ, आरआईडीएफ की स्थापना के बाद से नाबार्ड की कुल संचयी मंजूरी ओडिशा के लिए 32,100 करोड़ रुपये को पार कर गई है।












Click it and Unblock the Notifications