Mumbai: बम की धमकी के बाद फैली दहशत, मेयर ऑफिस, BSE और BMC दफ्तर निशाने पर, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Mumbai Bomb Threat: मुंबई में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बृहद मुंबई महानगरपालिका (BMC/MCGM) के वरिष्ठ अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला। यह ईमेल सुबह करीब 9:21 बजे भेजा गया था, जिसमें शहर के कई प्रमुख ठिकानों पर बम धमाकों की धमकी दी गई थी। इस घटना के सामने आते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।

किन-किन जगहों को बनाया गया निशाना

ईमेल में दावा किया गया कि दिनभर अलग-अलग समय पर विस्फोट किए जाएंगे। इसमें दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को उड़ाने की धमकी दी गई, जिसका उद्देश्य "भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना" बताया गया। इसके बाद 2:11 बजे महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय और 3:11 बजे विभिन्न BMC दफ्तरों को निशाना बनाने की बात कही गई।

Mumbai Bomb Threat

धमकी भरे संदेश में किन घटनाओं का किया गया जिक्र?

धमकी भरे संदेश में खालिस्तान से जुड़े संदर्भ और 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का भी उल्लेख किया गया था। ऑपरेशन ब्लू स्टार वह सैन्य कार्रवाई थी जो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से उग्रवादियों को हटाने के लिए की गई थी, जिसके बाद पंजाब में लंबे समय तक उग्रवाद का दौर चला।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

धमकी को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। हालांकि ईमेल की सत्यता की पुष्टि अभी की जा रही है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। BMC मुख्यालय, मेयर रितु तवड़े के कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है।

बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। शहर के महत्वपूर्ण आर्थिक और प्रशासनिक केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+