ICC टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल की लंबी छलांग, जायसवाल को लगा झटका, ऋषभ पंत को कितना फायदा?

ICC Test Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टेस्ट फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन का असर इस लिस्ट पर साफ दिख रहा है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को उनके शानदार शतक का बड़ा इनाम मिला है।

शुभमन गिल ने इस मुकाबले की पहली पारी में मोर्चे से कप्तानी करते हुए 177 गेंदों पर 126 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। इस दमदार खेल की बदौलत गिल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान की लंबी छलांग लगाकर सीधे आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बतौर कप्तान उनकी यह फॉर्म अद्भुत है।

ICC Test Rankings

धांसू बैटिंग के कारण रैंकिंग में सुधार

इस मुकाबले के दौरान गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने 1000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए हैं। वह भारत की तरफ से सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सुनील गावस्कर के बाद दूसरे कप्तान बन गए हैं। इस दमदार खेल की बदौलत आईसीसी रैंकिंग में उनके रेटिंग अंकों में भारी उछाल आया है, वह दो स्थानों की छलांग के साथ आठवें स्थान पर आ गए हैं।

यशस्वी जायसवाल को हुआ नुकसान

दूसरी तरफ इस मैच में भारतीय टीम के युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए रैंकिंग के मोर्चे पर थोड़ी मायूस करने वाली खबर आई है। मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस प्रदर्शन के कारण वे एक पायदान नीचे खिसककर नौवें स्थान पर आ गए हैं।

यशस्वी जायसवाल का इस तरह नीचे खिसकना इस बात का गवाह है कि आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्तर पर मुकाबला कितना कड़ा है। यहां हर एक पारी की नाकामी आपको रेटिंग अंकों के नुकसान के साथ नीचे धकेल देती है। हालांकि क्रिकेट पंडितों को उम्मीद है कि आगामी सीरीज में यशस्वी शानदार वापसी करेंगे। उधर ऋषभ पंत को भी 81 रनों की धाकड़ पारी खेलने का फायदा मिला है, पंत एक स्थान ऊपर उठकर 12वें नंबर पर आ गए हैं।

जो रूट को लगा धक्का

ग्लोबल रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने अपने साथी जो रूट को पछाड़कर दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज का ताज दोबारा हासिल कर लिया है। लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाने का ब्रुक को फायदा मिला। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

क्र. देश खिलाड़ी रेटिंग पॉइंट
1
इंग्लैंड हैरी ब्रूक 869
2
ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड 853
3
इंग्लैंड जो रूट 851
4
ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ 831
5
श्रीलंका कामिंडु मेंडिस 781
6
न्यूजीलैंड केन विलियमसन 780
7
दक्षिण अफ्रीका टेम्बा बावुमा 775
8
भारत शुभमन गिल 743
9
भारत यशस्वी जायसवाल 733
10
श्रीलंका दिनेश चांदीमल 717
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+