FIFA World Cup Tickets: सबसे सस्ता टिकट भी लग रहा महंगा, कितने लाख तक है टिकटों के दाम?

FIFA World Cup 2026 Tickets: दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन खत्म होने को है। लेकिन इस बार फैंस के बीच मैचों से ज्यादा चर्चा टिकटों की आसमान छूती कीमतों की हो रही है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के टिकट इतिहास के सबसे महंगे टिकट बन चुके हैं।

इस बार फीफा ने टिकटों की बिक्री के लिए डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इसका मतलब यह है कि जैसे-जैसे मैच की डिमांड बढ़ रही है, टिकटों की कीमतें भी खुद-ब-खुद बढ़ती जा रही हैं। इस सिस्टम की वजह से आम फुटबॉल प्रेमियों के लिए स्टेडियम जाकर मैच देखना एक दूर का सपना बनता जा रहा है, सबसे सस्ता टिकट ही 10 हजार का है।

fifa world cup 2026 tickets

आम आदमी के बजट से बाहर प्राइस

अगर ग्रुप स्टेज के मुकाबलों की बात करें तो अमेरिका के मैचों के टिकट ही आम इंसान के बजट से बाहर हो चुके हैं। लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में होने वाले ग्रुप मैच का एक टिकट ढाई लाख रुपये से ज्यादा का बिक रहा है। वहीं मैक्सिको और कनाडा में होने वाले शुरुआती मैचों की कीमतें भी पौने तीन लाख रुपये तक पहुंच गई हैं।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते यह आंकड़े पूरी तरह होश उड़ाने वाले हो जाते हैं। टेक्सास और अटलांटा में होने वाले सेमीफाइनल मैचों के टिकटों की कीमत करीब साढे दस लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। लेकिन असली धमाका तो 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच के टिकटों ने किया है।

आगे की सीट काफी महंगी

फीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल मैच की 'फ्रंट कैटेगरी वन' सीट की कीमत बढ़कर 31 लाख रुपये से भी ज्यादा हो चुकी है। यह कीमत हाल ही में भारत में हुए टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल टिकटों से करीब 42 गुना अधिक है। क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे महंगा टिकट जहां 75 हजार रुपये का था, वहीं यहां शुरुआत ही लाखों से हो रही है।

इतना ही नहीं, रीसेल और ब्लैक मार्केट में तो इन टिकटों की कीमतें करोड़ों रुपये तक में लिस्ट की जा रही हैं। अमेरिकी सांसदों और यूरोपीय फैन ग्रुप्स ने इस बेलगाम होती महंगाई पर फीफा के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि फीफा अध्यक्ष ने इस बाजार व्यवस्था का बचाव करते हुए इसे अमेरिका के विशाल एंटरटेनमेंट मार्केट का असर बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+