जींद में महापंचायत: हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग, जुटे 50 से अधिक खाप चौधरी

जींद। हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग को लेकर जींद की जाट धर्मशाला में खाप पंचायतों ने बैठक शुरू की है। खापों की मांग है कि एक ही गांव, एक ही गौत्र व साथ लगते गांव (गुहांड) में होने वाली शादियों पर रोक लगाई जाए। सर्वजातीय खाप के संयोजक टेकराम कंडेला ने बताया कि सरकार द्वारा इस मुद्दे पर काूनन बनाया जाना चाहिए। खाप नेताओं का कहना है कि एक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर समगौत्र व एक ही गांव की शादियों को कानूनी मान्यता देने से रोका जा सकता है।

 More than 50 Khap Choudhary gathered from Delhi-Haryana, Mahapanchayat in Jind for changes in Hindu Marriage Act

कंडेला ने कहा कि इसके लिए विवाह व सामाजिक परंपराओं पर आधारित दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। एक ही गांव, एक ही गौत्र व साथ लगते गांवों में शादियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। टेकराम कंडेला के अनुसार मेडिकल विज्ञान भी मानता है कि एक गोत्र में शादी होने से संतान कमजोर पैदा होती है। एक गोत्र या आसपास के गांव में शादियां संस्कृति के खिलाफ है। परंपराओं में आसपास के समाज में भाईचारा माना जाता है। इस प्रकार की शादियों से भाईचारा भी खराब होता है।

कंडेला ने कहा कि इस विषय पर लंबे समय से लड़ाई लड़ी जा रही है। अब समय आ गया है कि इस प्रकार की शादियों पर रोक लगाई जाए। कंडेला के अनुसार संविधान भी सभी को अपनी परंपराओं को बचाने का अधिकार देता है। हरियाणा सहित सभी उत्तर भारत के राज्यों में इस प्रकार की परंपराएं है। सरकार को इन का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान खापों ने कहा कि इंटरनेट व मोबाइल फ़ोन के कारण संस्कार समाप्त हो रहे हैं। थुआ तपा के प्रधान सोमदत्त ने कहा प्रेम विवाह में माता पिता की स्वीकृति हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+