Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए बॉबी देओल, बोले- मौका न मिलता तो देश एक बड़ा हीरा खो देता

Vaibhav Sooryavanshi News: बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सफलता की गूंज अब खेल के मैदान से निकलकर बॉलीवुड के गलियारों तक पहुंच गई है। आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब जीतने वाले वैभव के मुरीद अब पॉपुलर एक्टर बॉबी देओल भी हो गए हैं। बॉबी देओल ने वैभव की दमदार प्रतिभा की तारीफ करते हुए कई बातों का जिक्र किया है।

'जब वह 97 पर आउट हुआ तो मुझे बहुत दुख हुआ' (Vaibhav Sooryavanshi News)

एक टीवी शो बातें दिल से में पत्रकार नाविका कुमार से बात करते हुए बॉबी देओल ने राजस्थान रॉयल्स के प्रति अपने लगाव और वैभव सूर्यवंशी पर अपने विचार शेयर किए। बॉबी ने कहा कि मैं शेन वॉर्न के कारण हमेशा से राजस्थान रॉयल्स का फैन रहा हूं। वैभव सूर्यवंशी का सफर तो अभी शुरू हुआ है, लेकिन उनका खेल देखना अद्भुत है। देश में इतने सारे बच्चे क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जरा कल्पना कीजिए कि अगर वैभव को सही समय पर मौका ही न मिलता तो क्या होता? कई बच्चे प्रतिभाशाली होते हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता। वैभव ने खुद को साबित किया है।

Bobby Deol 1

शतक से चूक गए थे वैभव

वैभव की एक पारी को याद करते हुए बॉबी देओल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब वह आईपीएल में 97 रन पर आउट होकर अपने शतक से चूका, तो मुझे निजी तौर पर बहुत दुख हुआ। मैंने तब मन में कहा कि कोई बात नहीं दोस्त, तुम आगे इससे भी तेज शतक बनाओगे। इस उम्र में उसका फोकस और टैलेंट अविश्वसनीय है।

'वह अकेले दम पर मैच जिताने वाला खिलाड़ी है'

टीम चयन के बाद आयोजित आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की। अगरकर ने कहा कि हमने देखा है कि वैभव मैदान पर क्या कर सकता है। आईपीएल प्लेऑफ के दौरान उसने अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को संभाला। वह एक एक्सप्लोसिव गेम-चेंजर है। आईपीएल जैसे वाले माहौल में लगातार ऐसा प्रदर्शन करना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है। पूरे देश की तरह हमें भी उससे बड़ी उम्मीदें हैं।

IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?
IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?

सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड पीछे छूटा

साल 1989 में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। वैभव जून के आखिरी सप्ताह में आयरलैंड और जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं।

मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स की लड़ाई खुलकर आई सामने, हार्दिक पांड्या ने रोहित, तिलक वर्मा, सूर्या को किया अनफॉलो
मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स की लड़ाई खुलकर आई सामने, हार्दिक पांड्या ने रोहित, तिलक वर्मा, सूर्या को किया अनफॉलो
IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़
IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+