कैबिनेट बैठक में कई फैसलों पर लगी मुहर, आवारा पशुओं से जान गंवाने वालों के लिए CM मान ने किया बड़ा ऐलान
कैबिनेट बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी है। आवारा पशुओं से जान गंवाने वालों के लिए CM मान ने बड़ा ऐलान किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मानसा में कैबिनेट बैठक की। बैठक के दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। इस बीच पंजाब सरकार ने आवारा पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को लेकर भी अहम फैसला लिया है। लावारिस पशुओं के रख-रखाव को लेकर पंजाब सरकार द्वारा एक विशेष नीति लाई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि आवारा पशुओं के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पंजाब में 14,239 शिक्षकों को पक्के करने पर भी मुहर लगाई है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा चिटफंड कंपनियों के लिए एक्ट में संशोधन को कैबिनेट में मंजूरी दी गई है। दोषी पाए जाने पर जालसाजों को 10 साल कैद की सज़ा होगी। इसके अलावा पंचायतों और नगर निगमों में कमिशन रिपोर्ट को लागू करने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कैबिनेट बैठक में कहा कि पंजाब में 1880 एम.बी.बी.एस. डॉक्टर और नर्सों की भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि मानसा से पहले लुधियाना और जालंधर जिलों में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 14000 संविदा शिक्षकों को बड़ा तोहफा, नियमितीकरण को मंजूरी, CM भगवंत मान ने की घोषणा












Click it and Unblock the Notifications