पंजाब में 14000 संविदा शिक्षकों को बड़ा तोहफा, नियमितीकरण को मंजूरी, CM भगवंत मान ने की घोषणा
पंजाब सरकार ने संविदा पर कार्यरत शिक्षकों को नए वित्तीय वर्ष में बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के नियमितीकरण की घोषणा कर दी है।
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने अपने चुनावी वादे पर कायम रहते हुए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार (Government of Punjab) के कैबिनेट ने राज्य में संविदा पर कार्यरत (Punjab Contractual teachers) 14 हजार से अधिक शिक्षकों को उनके पदों पर नियमित करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार मान सरकार ने इसका ऐलान भी कर दिया।
संविदा शिक्षकों के नियमित करने के कैबिनेट की घोषणा का ऐलान मुख्यमत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने राज्य में 14,000 से अधिक संविदा शिक्षकों की सेवाओं के नियमितीकरण को मंजूरी दी है।

संविदा शिक्षकों के नियमित करने के कैबिनेट की घोषणा का ऐलान मुख्यमत्री भगवंत मान शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने राज्य में 14,000 से अधिक संविदा शिक्षकों की सेवाओं के नियमितीकरण को मंजूरी दी है। ये घोषआ शुक्रवार को पंजाब के मनसा में भगवंत मान सरकार के कैबिनेट की बैठक के बाद की गई। बैठक में संविदा शिक्षकों के नियमतीकरण को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में CM भगवंत मान ने 14,239 टीचरों को रेगुलर करने की घोषणा की।
सीएम ने कहा कि जो 7092 टीचर 10 साल या इससे अधिक समय तक नौकरी कर चुके हैं उन्हें रेगुलर किया जाएगा। जबकि 6437 टीचरों की सर्विस में ब्रेक आने से वह 10 साल पूरे नहीं कर सके। ऐसे अध्यापकों के सर्विस ब्रेक को भी पंजाब सरकार ने उनके सर्विस काल में शामिल करने का निर्णय लिया है। ऐसे शिक्षकों को भी नियमित किया जाएगा। इसके अलावा सीएम मान ने शिक्षकों के पे-स्केल, पेड छुट्टी, मैटरनिटी लीव वेतन वृद्धि को मामले पर भी विधानसभा में चर्चा की बात कही।
पंजाब सरकार की शुक्रवार (10 जून) की बैठक में कई निर्णय लिए गए। पंजाब सरकार हाउस जॉब के लिए कुल पदों पर MBBS डॉक्टरों और नर्स मिलाकर कुल 1880 पदों पर भर्ती करेगी। बैठक के बाद सीएम मान ने कहा कि अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए 19-20 जून को पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications