युवा सशक्तिकरण के लिए एनयूए ओडिशा के साथ रोजगार परिदृश्य को बदलने के लिए की ये पहल

ओ‍डिशा राज्‍य में युवाओ में कौशल विकास को आगे बढ़ाने और स्किल्ड-इन-ओडिशा' ब्रांड को मजबूत करने की पहल की गई है। कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग ने "ओडिशा में वाइब्रेंट स्किल इकोसिस्टम: सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ सहयोगात्मक कार्यशालाएं" विषय पर मेफेयर वेव्स पुरी में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

NUA Odisha

बता दें ओडिशा में युवाओं के लिए रोजगार पर जोर देने के साथ-साथ कौशल विकास का परिदृश्य स्थापित करते हुए , 'नूतन उन्नत अभिलाषा (एनयूए) ओडिशा' योजना अगले तीन वर्षों के लिए शुरू की गई है। जिसमें सालाना 1 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा।

कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रीतिरंजन घराई ने तेजी से तकनीकी प्रगति और उभरते आर्थिक परिदृश्य के सामने अनुकूलनशीलत को स्‍वीकार किया। मंत्री ने सीएम नवीन पटनायक के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की और प्रमुख 'नूतन उन्नति अभिलाषा (एनयूए) ओडिशा' योजना के बारे मे जानकारी दी उन्‍होंने बताया इसका उद्देश्‍य आआदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ ओडिशा के युवाओं को निरंतर कौशल, पुन: कौशल और को बढ़ाने के साथ बदलाव लाना है।

प्रमुख सचिव उषा पाधी ने कुशल कार्यबल को पोषित करने के लिए ओडिशा की प्रतिबद्धता के बारे में बताया। 'स्किल्ड-इन-ओडिशा' ब्रांड की तारीफ करते हुए सचिव ने कहा सफलता का प्रमाण ओडिशा के कुशल युवाओं द्वारा हासिल की गई वैश्विक पहुंच, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ इंटर्नशिप और प्लेसमेंट हासिल करना है। यह सफलता न केवल ओडिशा के कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रभावशाली होगा बल्कि वैश्विक कौशल परिदृश्य में ओडिशा एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर पेश होगा।

ओडिशा सरकार ने 1,623 बसों के संचालन के लिए आवंटित किए 3,178 करोड़ रु, कनेक्टिविटी में होगा सुधार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+