ओडिशा सरकार ने 1,623 बसों के संचालन के लिए आवंटित किए 3,178 करोड़ रु, कनेक्टिविटी सुधरेगी

ओडिशा राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत को ब्लॉक और ब्लॉक को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मोडल इनिशिएटिव (LAccMI) शुरू किया है। येकनेक्टिविटी में सुधार के दृष्टिकोण के तहत किया गया है। इस योजना के तहत राज्‍य सरकार ने 3,178 करोड़ रुपये के आवंटित बजट किय है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में 1,623 बसें चलायी जाएगी।

odisha cm naveen

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण यात्रा में सुधार करना है और साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि समुदायों को आवश्यक सेवाओं और अवसरों तक किफायती सेवाएं मिले।

ओडिशा सरकार की इस पहल से 62,291 शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच बढ़ेगी। इसके अलावा 37,652 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार संभावनाएं उत्‍पन्‍न होने की संभावना है। सरकार की इस पहल की बदौलत अनुमान है कि आने वाले पांच सालों के अंदर 45 अबर रुपये का राजस्‍व प्राप्‍त होगा।

खासतौर पर इतनी अधिक संख्‍या में बसों के संचालन से संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर आर्थिक विकास, औद्योगिक नवाचार, बुनियादी ढांचे में वृद्धि, टिकाऊ शहरी सामुदायिक विकास और जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन प्रथाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बोंडा हिल्स और महेंद्रगिरि जैसी लुभावनी साइटों से कनेक्‍टिविटी होगी जिससे ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश सरकार की इस पहल के अंतर्गत मिशन शक्ति से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिलेगी। महिलाएं बसों में कंडक्‍टर की जिम्‍मेदारी संभालेगी और किराया कलेक्‍ट करेंगी। इस पहल के तहत महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण को भी बढ़ावा मिलेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+