Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपना घर खरीदने के इच्‍छुक लाेगों के लिए खुशखबरी, फ्लैटों के आवेदन की तारीख हरियाणा में आगे बढ़ी

चंडीगढ़। हरियाणा में अपना घर लेने के इच्‍छुक कमजोर आय वर्ग और बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा आवास बोर्ड ने पिंजौर-कालका (डीएलएफ) में आर्थिक रूप से कमजोर व बीपीएल परिवार के लोगों के लिए फ्लैट के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। आवास बाेर्ड द्वारा निर्मित 242 तीन मंजिला फ्लैटों के आवेदन की तिथि 15 नवबंर तक बढ़ाई गई है।

in Haryana, Good news for those who want to buy Own house, the date of application of flats extended

इन फ्लैटों की कीमत काफी कम है। हरियाणा आवास बाेर्ड द्वारा फ्लैटों की अनुमानित कीमत छह लाख 92 हजार रुपये निर्धारित की गई है। व्‍यक्ति को आवेदन के समय फ्लैट की अनुमानित कीमत की दस फीसद राशि आनलाइन जमा करानी होगी। शेष राशि बाद में जमा करानी होगी।

242 तीन मंजिली फ्लैटों के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई
हरियाणा आवास बाेर्ड के मुख्य प्रशासक अंशज सिंह ने बताया कि बोर्ड ने 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच सेक्टर तीन, चार व चार ए में बने आवासों के लिए आवेदन मांगे थे। बाद की इसकी तिथि को बढ़ा कर 15 अक्टूबर कर दिया गया था। अब आखिरी तिथि को फिर बढ़ा कर 15 नवंबर कर दिया गया है। फ्लैट का अनुमानित कवर्ड एरिया लगभग 300 वर्ग फीट है। इससे फ्लैट खरीदने के इच्‍छुक लोगों को आवेदन के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

in Haryana, Good news for those who want to buy Own house, the date of application of flats extended

हरियाणा आवास बोर्ड ने फ्लैटों की अनुमानित कीमत छह लाख 92 हजार रुपये की निर्धारित
उन्‍होंने बताया कि फ्लैटों के लिए ड्रा के पश्चात सफल आवेदकों को अनुमानित कीमत की 15 फीसद राशि जमा करानी होगी। इसके बाद कब्जे के समय 15 फीसद राशि जमा करानी होगी। बकाया 60 फीसद राशि अलाटमेंट के 100 दिन के अंदर एकमुश्त या 156 समान मासिक किश्तों में ब्याज सहित देनी होगी। उन्‍होंने बताया कि आवेदन आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर आवेदकों को आवेदन करने के लिए वार्षिक आमदनी तीन लाख रुपये होनी चाहिए। बीपीएल आवेदकों के लिए बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+