झारखंड: हेमंत सोरेन की नई पहल, शहरवासी अपने घर में पेड़ लगाएंगे तो प्रति वृक्ष इतने यूनिट मिलेगी फ्री बिजली

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि शहरी क्षेत्र में रहनेवाले लोग अपने घर में पेड़ लगाएंगे, तो उन्हें प्रति वृक्ष पांच यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।

रांची, 23 जुलाई : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि शहरी क्षेत्र में रहनेवाले लोग अपने घर में पेड़ लगाएंगे, तो उन्हें प्रति वृक्ष पांच यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। याद रखें गेंदा-गुलाब लगाने पर लाभ नहीं मिलेगा। फलदार पौधा ही लगाना होगा। उसे संरक्षित भी करना होगा। हेमंत सोरेन पुनदाग में शुक्रवार को आयोजित 73 वें वन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को पर्यावरण के संतुलन से ही रोका जा सकता है। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। जिस तरह हम प्राकृतिक के साथ छेड़छाड़ करते हुए विकास की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उससे विनाश को भी आमंत्रण दे रहे हैं। अगर किसी वजह से पेड़ कटता है, तो पेड़ लगा कर ही उसकी भरपाई हो सकती है। इस वर्ष सरकार ने राज्य में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

झारखंड में 23721 वर्ग किलोमीटर है वनाच्छादित भूमि। यह राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 29.76 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय वन नीति के करीब है। राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार 33 फीसदी वनाच्छादित भूमि को वन एवं पर्यावरण के लिए मानक तय किया गया है। यहां मालूम हो कि झारखंड का कुल क्षेत्रफल 79714 वर्ग किलोमीटर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जंगलों में पेड़ों को काटने से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। वन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वन आधारित क्षेत्रों में अब आरा मशीनें नहीं लगेंगी जो पहले से हैं, उन्हें भी जल्द हटाने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी भी इसे सुनिश्चित करेंगे।

झारखंड अलग और अद्‌भुत है। पर्यावरण संवर्द्धन के लिए चाकुलिया, गिरिडीह, साहिबगंज और दुमका में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। राज्य का पहला व अनूठा फॉसिल्स पार्क जनता को समर्पित किया गया है। इस फॉसिल्स पार्क में धरती की उत्पत्ति से संबंधित कई अवशेष और जानकारियां मिलती हैं।

हेमंत बोले-शहरीकरण पर्यावरण संतुलन को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट के जंगल दिखाई दे रहे हैं। विकास की ऊंचाइयों को छूते-छूते विनाश की ओर हमारे कदम बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन:नौकरियों की होगी बौछार,अनुबंधकर्मियों का होगा कल्याण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+