मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन:नौकरियों की होगी बौछार,अनुबंधकर्मियों का होगा कल्याण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि राज्य में सरकारी नौकरियों की बौछार होगी। साथ ही अनुबंधकर्मियों का भी सरकार कल्याण करेगी। दुमका में सर्वजन पेंशन योजना सह जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमं
दुमका,22 जुलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि राज्य में सरकारी नौकरियों की बौछार होगी। साथ ही अनुबंधकर्मियों का भी सरकार कल्याण करेगी। दुमका में सर्वजन पेंशन योजना सह जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी क्षेत्र के नौकरियों की नियमावली बन रही है। रिक्तियां निकाल बहाली भी होगी। हमने हाल में काफी प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की। जिसमें काफी संख्या में बीपीएल परिवार के भी अभ्यर्थी सफल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से ऐलान किया कि राज्य में जितने भी अनुबंधकर्मी है चाहे वह मनरेगा के हो , आंगनबाड़ी सेविका सहायिका या फिर स्वास्थ्य विभाग की नर्स या किसी अन्य विभाग के । सभी के विषय में सरकार बेहतर सोच रही है किसी का भी अहित नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना सह जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को दुमका के पुलिस लाइन मैदान में किया। इस मौके पर सीएम ने दुमका में 401 करोड़ की 112 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। सीएम श्री सोरेन ने कई लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम श्री सोरेन ने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल के दौरान कई योजनाओं को धरातल पर लाकर लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि आज के सर्वजन पेंशन योजना सह जागरुकता कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में आए लोगों को कुछ न कुछ योजनाओं का लाभ अवश्य मिला है। कोई खाली हाथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने 2019 में हमें आशीर्वाद देकर सरकार बनाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावी दंगल में जहां हमारे विरोधी तत्कालीन सरकार पैसे के बल पर वोट खरीदने में लगी थी,पर जल-जंगल से जुड़े यहां की जनता ने खरीद-फरोख्त की पिछली सरकार को दरकिनार कर उन्हें आशीर्वाद दिया। अब उनके आशीर्वाद के कर को चुकाने में लगे है। कोरोना महामारी के बावजूद झारखंड की विकास की गति आगे बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications