कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला बोले, मोदी के भाषण में CM भूपेश बघेल से डर साफ झलक रहा था

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। पीएम के भाषण पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी के भाषणों से उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ले कर डर साफ दिख रहा था।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से मोदी और भाजपा दोनों डरी और घबराए हुए है।

SUSHIL ANAND

शुक्ला ने आगे कहा कि मोदी जिस प्रकार से व्यक्तिगत और झूठे आरोप लगा रहे उससे भाजपा की हार और मोदी की बौखलाहट दोनों झलक रहे है। दो तिहाई बहुमत के मुख्यमंत्री जिनसे अपने पांच साल का लोकप्रिय कार्यकाल पूरा कर लिया हो, आसन्न चुनाव में जो प्रचण्ड बहुमत की ओर अग्रसर हो उसके कार्यकाल के बारे में सवाल खड़ा करना प्रधानमंत्री के हल्केपन को दर्शाता है ।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ईडी के माध्यम से गलत कार्यवाही करवा कर एक व्यक्ति के बयान का हवाला देकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने षड्यंत्र पूर्वक प्रेस नोट जारी करवाते है, फिर उसी आधार पर बेशर्मी पूर्वक भाषण देते है। शुक्ला ने आगे कहा कि जिस ड्राइवर के कथित बयान पर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई उसने कोर्ट में बयान देकर ईडी और भाजपा के षड्यंत्र का खुलासा कर दिया है। अब प्रधानमंत्री में नैतिकता बची हो तो सीएम भूपेश बघेल से माफी मांगे ।

सुशील आनंद शुक्ल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को भी मालूम है, उनकी पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार नही बन रही उसके बाद जनता को मुख्यमंत्री पद की शपथ में बुलाना यह बताता है कि मोदी मुंगेरी लाल के समान सपने भी देखते है । यह उनके प्रचलित नाम को सार्थक भी करता है। गूगल में फेकू लिखो,तो मोदी आना उनकी इन्ही हरकतों की वजह से है ।

यह भी पढ़ें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने किया याद, बताया दूरदर्शी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+