देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने किया याद, बताया दूरदर्शी

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, पंडित नेहरू, हमारे पहले प्रधानमंत्री, वह दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने कल्याणकारी राज्य, आत्मनिर्भर देश, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की थी। उन्होंने कृषि विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति की आधारशिला रखी थी। आज हम आधुनिक भारत के निर्माता की समृद्ध विरासत को संजोते हैं।

Nehru

14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। दरअसल पंडित नेहरू को बच्चों से काफी प्यार था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं। स्कूलों में आज के दिन बाल दिवस मनाया जाता है।

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था। पंडित नेहरू ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आजादी के बाद पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री रहते हुए पंडित नेहरू का 27 मई 1964 को निधन हो गया था।

जवाहर नेहरू के पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, वह पेशे से बैरिस्टर थे। समृद्ध परिवार से होने की वजह से पंडित नेहरू की शिक्षा-दीक्षा घर में ही हुई। 16 साल की उम्र तक पंडित नेहरू घर में ही प्राइवेट ट्यूटर्स से शिक्षा प्राप्त करते रहे। इसके बाद 1907 में वह कैंब्रिज ट्रिनिटी कॉलेज गए। यहां से नैचुरल साइंस से स्नातक की पढ़ाई की।

आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू ने महात्मा गांधी के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वह इस दौरान कई बार जेल भी गए। पंडित नेहरू को महात्मा गांधी का काफी करीबी माना जाता था। देश आजाद होने के बाद उन्हें सर्वसम्मति से देश का प्रधानमंत्री चुना गया और वह सबसे लंबी अवधि तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+