नशा तस्करों पर भगवंत मान सरकार की कार्रवाई जारी, महिला सहित एक युवक गिरफ्तार

पंजाब की भगवंत मान सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एक महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

भगवंत मान

जिला थानाध्यक्ष सरताज सिंह चहल के निर्देशानुसार टांडा पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाली महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष टांडा इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि डी.एस.पी. टांडा कुलवंत सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. मनिंदर कौर की पुलिस पार्टी ने नशा सप्लायर महिला की शिनाख्त मधु उर्फ कूबी पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी चंडीगढ़ कालोनी के रूप में हुई है। उसे काबू करके उसके पास से 120 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

इसी तरह ए.एस.आई. राजेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जतिंदर पुत्र तरसेम लाल निवासी चोटाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 62 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा ए.एस.आई. परमजीत सिंह को 08-06-2019 को पुलिस ने विवाद के मामले में नामजाद भगौड़ा गुरदेव सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी तलवंडी डडिया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान की उपस्थिति में हलका शाहकोट के 95 सरपंच और पंचायत सदस्य 'आप’ में हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+