पंजाब में अपराधियों की खैर नहीं, मान सरकार की सख्ती से Fake कॉल सेंटर का पर्दाफाश
पुलिस ने कॉल सैंटर में काम करते 13 लोगों को राऊंड अप किया है। इसके साथ 13 कंप्यूटर और 8 मोबाइल बरामद किए गए है।

लुधियाना पुलिस ने शनिवार को एक फर्जी कॉल सैंटर में छापेमारी करके यहां चल रहे काम का पर्दाफाश करके 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उक्त कॉल सैंटर में विदेशी लोगों को कॉल की जाती थी। इसके साथ उनके अकाऊंट से फर्जी मेल भेजकर उनसे पैसे ठगे जाते थे। फिलहाल पुलिस ने उक्त कॉल सैंटर में काम करते 13 लोगों को राऊंड अप किया है। इसके साथ 13 कंप्यूटर और 8 मोबाइल बरामद किए गए है। पुलिस की तरफ से टैक्निकट टीमों को बुलाया गया, जो कि जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, पुलिस ने 1 किलो अफीम किया जब्त












Click it and Unblock the Notifications