पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, पुलिस ने 1 किलो अफीम किया जब्त
पुलिस ने आरोपी से 1 किलो अफीम, एक आईफोन और कार बरामद किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि विशेष चैकिंग के दौरान जब उक्त युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक ने भागने की कोशिश की।

स्थानीय पुलिस ने एक किलो अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने आरोपी को विशेष चैकिंग के दौरान काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरविन्दर सिंह (43) पुत्र करनैल सिंह वासी गहरी थाना सराय अमानत खां, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी से 1 किलो अफीम, एक आईफोन और कार बरामद किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि विशेष चैकिंग के दौरान जब उक्त युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब: ड्यूटी में कोताही करने वालों के खिलाफ मान सरकार सख्त, 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस












Click it and Unblock the Notifications