सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा के चार जिलों में किया कायाकल्प किये गए अन्य 138 स्कूलों का उद्घाटन

बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के चार जिलों में 138 (ट्रांसफॉर्म्ड) रूपांतरित स्कूलों का उद्घाटन किया।

भुवनेश्वर, 15 नवंबर। बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के चार जिलों में 138 (ट्रांसफॉर्म्ड) रूपांतरित स्कूलों का उद्घाटन किया। 5टी स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदेश के 30 जिलों के 1,075 रूपान्तरित विद्यालयों का उद्घाटन किया जा रहा है। सात दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने बाल दिवस के दिन बौध, सोनपुर, भद्रक और क्योंझर जिलों में 134 रूपांतरित स्कूलों का उद्घाटन किया।

Naveen Patnaik

138 स्कूलों में से कल 100 रूपांतरित स्कूलों का उद्घाटन किया गया। पहले दिन पांच जिलों के 142 रूपांतरित विद्यालयों का उद्घाटन किया गया। अब तक कुल 330 (ट्रांसफॉर्म्ड) रूपांतरित विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें हिंजिली और शेरागढ़ में 50 स्कूल भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'Bigg Boss 15’ को एक और झटका, राकेश बापट, अफसाना खान के बाद अब शमिता शेट्टी ने छोड़ा घर

आज जिन 138 स्कूलों का उद्घाटन किया गया उनमें 10 बौध से, 11 सोनपुर से, 17 भद्रक से और 100 क्योंझर से हैं। चारों जिलों के छात्रों ने मुख्यमंत्री के साथ स्कूल के परिवर्तन कार्यक्रम के बारे में भी बातचीत की। यास्मीन राणा, तुलसी साहू, उत्पलिका पलाई और लोपामुद्रा महंत नाम की छात्राओं ने चर्चा में भाग लिया। मंत्री निरंजन पुजारी, मंत्री प्रेमानंद नायक, विधायक प्रदीप अमात और ब्योमकेश राय भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+