‘Bigg Boss 15’ को एक और झटका, राकेश बापट, अफसाना खान के बाद अब शमिता शेट्टी ने छोड़ा घर
बिग बॉस-15 का हिस्सा बने कुछ कंटेस्टेंट इस शो को छोड़ते जा रहे हैं। एक्टर राकेश बापट और सिंगर अफसाना खान के बाद अब अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी बिग बॉस का घर छोड़ दिया है।
मुंबई, 14 नवंबर। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने की हर किसी की चाह रहती है, लेकिन इस बार बिग बॉस-15 का हिस्सा बने कुछ कंटेस्टेंट इस शो को छोड़ते जा रहे हैं। एक्टर राकेश बापट और सिंगर अफसाना खान के बाद अब अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी बिग बॉस का घर छोड़ दिया है। खबरों के मुताबिक शमिता शेट्टी ने मेडिकल समस्याओं के कारण बिग बॉस का घर छोड़ा है।
हालांकि अभी शो के प्रसारणकर्ता कलर्स ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन शमिता शेट्टी के फेंस इस खबर से नाराज हैं। शमिता के फैंस शो में राकेश बापट के साथ उनकी रिलेशनशिप के मजे ले रहे थे, लेकिन राकेश बापट भी मेडिकल कारणों से शो छोड़कर जा चुके हैं।

शमिता करेंगी घर वापसी
खबर ये है कि शमिता भले की फिलहाल मेडिकल कारणों से बिग बॉस-15 का घर छोड़ रही हैं, लेकिन वह मंगलवार और बुधवार को दोबारा घर में एंट्री लेंगी। बता दें कि राकेश बापट को 8 नवंबर को दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें फिल्मसिटी स्थित बिग बॉस के घर से बाहर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में राकेश बापट अस्पताल में हैं।

शो में वापस नहीं लौटेंगे राकेश बापट
आधिकारिक तौर पर पक्की खबर ये है कि राकेश बापट अब दोबारा शो में नहीं लौटेंगे। जबकि पहले कहा जा रहा था कि ठीक होने के बाद राकेश दोबारा शो में वापसी करेंगे, लेकिन खबरों के अनुसार उनके डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा शो में न लौटने की सलाह दी है।

राजीव अदतिया पर आरोप लगाने वाली अफसाना खान ने भी छोड़ा घर
बिग बॉस 15 इस बार अपने प्रतिभागियों के घर छोड़ने की वजह से मुसीबतों का सामना कर रहा है। हाल ही में सिंगर अफसाना खान को भी बात बिगड़ने के बाद घर छोड़ने को कहा गया था। अफसाना ने अपने दोस्त राजीव अदतिया पर गलत तरीके से छूने और वॉशरूम में घुसने का आरोप लगाया था, जिससे घर में बखेड़ा खड़ा हो गया था, इसके बाद अफसाना को घर छोड़ने को कहा गया था। अफसाना ने राजीप पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी थी।

अफसाना ने दी थी मरने की धमकी
जब जय भानुशाली और उमर रियाज ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू पकड़ लिया और मरने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें बिग बॉस के कन्फेशन रूम में बुलाया गया और उनसे तुरंत घर छोड़ने को कहा गया।












Click it and Unblock the Notifications