CM भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की दी शुभकामनाएं

बसंत पंचमी के अवसर पर भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि बसंत पंचमी की सभी पंजाबियों को बधाइयां।

CM भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की दी शुभकामनाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सभी भारत और पंजाब वासियों को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं दी गई है। इस दौरान सी.एम. मान ने ट्वीट करते लिखा कि दुनिया के बड़े लोकतंत्रों में हमारा देश भारत शुमार है। आज पूरे भारतवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि हमारा देश हर इंसान के हक की रक्षा करता है। परमात्मा करे संविधान की मर्यादा ऐसे ही कायम रहे। देश का प्रत्येक नागरिक इज्जत और सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत करे।

इसके साथ ही उन्होंने बसंत पंचमी के अवसर पर भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि बसंत पंचमी की सभी पंजाबियों को बधाइयां। उन्होंने आगे लिखा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने बच्चों को चाइना डोर से पतंग उड़ाने से रोकें। धागे वाली डोर से ही पतंग उड़ाएं। चाइना डोर के खिलाफ प्रशासन का साथ दें। उन्होंने आगे लिखा कि हमने खुशियां बांटनी और बढ़ानी हैं न कि किसी की खुशी को कम करना है।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर CM मान ने लोगों को दिए कई गिफ्ट, बोले- चलेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+