गणतंत्र दिवस पर CM मान ने लोगों को दिए कई गिफ्ट, बोले- चलेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें

सी.एम. मान ने कहा कि वह कुछ दिन पहले मुंबई गए थे जहां उन्होंने कंपनियां को पंजाब आने के लिए कहा है।

गणतंत्र दिवस पर CM मान ने लोगों को दिए कई गिफ्ट
Photo Credit:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर बठिंडा में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को पेरिस नहीं, बल्कि फिर से पंजाब बनाएंगे। इस धरती पर भांगड़े और गिद्धे होंगे और पंजाब खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ जांत शुरु की गई है और कई नेताओं को जेलों में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली फ्री करने का वादा पूरा किया है और 1 जुलाई से बिजली फ्री कर दी गई। इस मौके पर सी एम मान ने बठिंडा को सौगात दी है। उन्होंने बताया कि बठिंडा को नया और डिजिटल बस स्टैंड मिलेगा और यहां इलेक्ट्रॉनिक बसें चलेंगी।

उन्होंने कहा कि हमारे बेटे-बेटियों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि पंजाब में 16 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। पंजाब को मेडिकल हब बनाया जाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब को मिनी गोवा कहा जाता है और यहां कई टूरिस्ट प्लेस हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह मजदूरों के लिए पैकेज भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पंजाब में इंडस्ट्री लेकर आएंगे। सी.एम. मान ने कहा कि वह कुछ दिन पहले मुंबई गए थे जहां उन्होंने कंपनियां को पंजाब आने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि बहुत बड़ी कंपनियां पंजाब आना चाहती हैं लेकिन उनका कहना है कि हमें किसी ने पंजाब आने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि यह गुरुओं, पीरों की धरती है और यहां जन्म लेना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाबी हमेशा कामयाब होते हैं और अब पंजाब के नौजवानों को अब विदेश भागना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रवासी पंजाबियों को भी भरोसा हो गया है कि उनका पैसा सही जगह लगाया जाएगा और वह पंजाब की प्रगति में सहभागी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसी किसी योजना पर साइन नहीं करते, जिससे पंजाब को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि जिस उन्होंने ऐसा किया उस दिन समझ लेना कि भगवंत मान ने अपने डेथ वारंट पर दस्तखत कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एक-एक सांस पंजाब के लिए है और वह किसी से कमीशन नहीं लेते हैं। उन्हें 3 करोड़ पंजाबियों के दुखों का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं दुख मंत्री हैं क्योंकि दुख बांटने से कम होता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस में हर साल 2200 कर्मचारियों की होगी भर्ती, भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+