पंजाब में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने की कोशिश में मुख्यमंत्री भगवंत मान
राज्य में इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं तथा राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने की कोशिशों में पंजाब के मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत हैं। वहीं इसके चलते उद्योगपतियों को दिए जा रहे हरे रंग के स्टांप पेपर के फैसले को मिल रहे भरपूर समर्थन पर पंजाब सी.एम. ने खुशी जताई है, क्योंकि इसके तहत उद्योगपतियों को एक सप्ताह के भीतर ही सभी मंजूरियां मिलेंगी।

इसी योजना को मिल रहे भारी समर्थन पर पंजाब सी.एम. ने खुशी जाहिर की है। पंजाब सी.एम. भगवंत मान ने एक टवीट के माध्यम से कहा है कि ''पिछले दिनों इंडस्ट्री दी खज्जल खुआरी घटाने लई जो हरे रंग दे स्टांप पेपर वाला फैसला ल्या सी...उसनूं लोकां दा भरवां हुंगारा मिल रहा है... मैंनूं इह दस्सदां खुशी हो रही है कि अज्ज 2 सनअत्तकारां नूं हरे रंग दे स्टांप पेपर दित्ते ते चंगी गल्ल इह है कि सिर्फ 17 दिनां च ही इहनां नूं सारी मंजूरियां मिल गईआं...। साडा मकसद पंजाब च वद्ध तों वद्ध निवेश लाना और ते व्यापारियां नूं कारोबार पक्खी माहौल देना है... ।''
बता दें कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए स्टांप पेपरों के लिए कलर कोडिंग की शुरुआत करने का ऐलान किया था ताकि उद्योगपतियों को परियोजनाओं को जल्द मंजूरी मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि नई औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आवेदन करने वाले उद्योगपतियों को स्टैंप पेपर के लिए कलर कोडिंग के साथ एक सप्ताह के भीतर मंजूरी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब विजन डॉक्यूमेंट-2047 जारी, सीएम भगवंत मान ने बताया प्रगतिशील और समृद्ध राज्य का खाका












Click it and Unblock the Notifications