पंजाब विजन डॉक्यूमेंट-2047 जारी, सीएम भगवंत मान ने बताया प्रगतिशील और समृद्ध राज्य का खाका

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज वर्ष 2047 के लिए राज्य सरकार का 'विजन डॉक्यूमेंट' जारी किया और इस दस्तावेज को प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब का खाका बताया। अपने कार्यालय में एक सरल लेकिन प्रभावी समारोह के दौरान दस्तावेज़ जारी करते हुए, मुख्यमंत्री ने राज्य की अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्वास्थ्य को पुनर्जीवित करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने पर राज्य के चहुंमुखी विकास की उम्मीद को बांधता है। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज में 9 विभागीय खंड और 16 सामाजिक-आर्थिक संकेतक आधारित उपखंड शामिल हैं जिनमें वर्तमान स्थिति, राज्य के सामने प्रमुख चुनौतियां और इन चुनौतियों से निपटने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों की रूपरेखा दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि दस्तावेजों के मुताबिक 2030 तक अर्थव्यवस्था की विकास दर सालाना 7.5 फीसदी और 2047 तक 10 फीसदी हासिल कर ली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दस्तावेज का उद्देश्य राज्य में निवेश के माहौल में सुधार कर 2030 तक जीएसडीपी अनुपात में निवेश को 25 प्रतिशत तक लाना है और औद्योगिक परियोजनाओं की समय पर और परेशानी मुक्त मंजूरी के लिए आर्थिक प्रशासनिक सुधार शुरआत के जरिए 2047 तक जीएसडीपी अनुपात में निवेश को 32 प्रतिशत करना है।
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं (आईटीईएस) सहित सेवा क्षेत्र/बीपीओ, ऑनलाइन शिक्षा, सोशल मीडिया और मनोरंजन जैसी तेज गति वाली सेवाओं का विकास किया जाएगा और सेवा क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकियों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications