बीजेडी ने तय किया ओडिशा में होने वाले जिला परिषद चुनावों में 600 सीट जीतने का लक्ष्य
नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने ओडिशा में होने वाले जिला परिषद के चुनावों 853 सीटों में से 600 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
भुवनेश्वर, 15 जनवरी। नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने ओडिशा में होने वाले जिला परिषद के चुनावों 853 सीटों में से 600 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इतनी भारी मात्रा में जिला परिषद सीटें जीतने का लक्ष्य सत्ताधारी पार्टी के विश्वास को बताता है। वहीं, राज्य की अन्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस बीजेडी को इन चुनावों में पटखनी देने का रास्ता खोजने में लगी हुई हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि जहां भाजपा 2024 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद की कम से कम आधी सीटें जीतना चाहेगी, वहीं कांग्रेस का लक्ष्य पिछले चुनाव से अपनी स्थिति में सुधार करना होगा जिसमें उसने 62 सीटें जीती थीं। चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि बीजेडी चुनावों की तैयारी के मामले में विपक्षी दलों से कहीं आगे खड़ी दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: बहती नदी और खारे पानी में डुबकी लगाने से कोरोना फैलने की संभावना कम- गंगा सागर मेले के आयोजन पर बंगाल सरकार
सीएम नवीन पटनायक खुद जनता के बीच जाकर जनहित में किए गए कार्यों का बखान कर रहे हैं। सीएम पटनायक अब तक 30 जिलों में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना स्मार्ट हेल्थ कार्ड का वितरण कर चुके हैं। चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकार की किसी ना किसी योजना का लाभ समाज के हर तबके को दिया है।












Click it and Unblock the Notifications