राहुल गांधी खुद अरबपति, इसलिए 170 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला चन्नी उन्हें गरीब लगता है: भगवंत मान
चंडीगढ़, 08 फरवरी। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस सांसद भगवंत ने राहुल गांधी को घेरा है। मान ने कहा कि राहुल गांधी खुद अरबपति हैं। इसलिए 170 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला चरणजीत चन्नी उन्हें गरीब लगता है। एससी भाईचारे में गरीब वह होता है, जिसके घर चूल्हा नहीं जलता। आटा है लेकिन परात नहीं। उस गरीब ने कभी 50 हजार भी गिनकर नहीं देखे। बठिंडा में पत्रकारों से बातचीत में मान ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी चुनाव में बहुमत हासिल करेगी।

जो रिश्तेदार पर नजर न रख सका, वह पंजाब को क्या देखेगा
भगवंत मान ने सीएम चरणजीत चन्नी के बयान पर भी चुटकी ली। मान ने कहा कि चन्नी की साली के बेटे के घर से 10 करोड़ मिले। इस पर चन्नी बोले कि उनसे रिश्तेदारों पर नजर नहीं रखी गई, गलती हो गई। सवाल यह है कि जो अपने रिश्तेदारों पर नजर नहीं रख सकता, वह पंजाब पर कैसे नजर रखेगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: सीएम के तौर पर चन्नी के नाम का ऐलान, अब आगे क्या हैं कांग्रेस के लिए चुनौतियां ?
लोग चन्नी नहीं, बच्चों-बुजुर्गों का चेहरा देखेंगे
राहुल गांधी ने कहा था कि इस चुनाव में लोग गरीबी सीएम चरणजीत चन्नी का चेहरा देख वोट करेंगे। इस पर भगवंत मान ने कहा कि लोग इस बार अपने घर के बच्चों और बुजुर्गों का चेहरा देख मतदान करेंगे। वह देखेंगे कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा कौन दे सकता है?। उनके बुजुर्गों का अच्छा इलाज कौन कर सकता है?।
कांग्रेस ने पंजाब को 2 करप्ट सीएम दिए
मान ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को 5 साल में 2 करप्ट सीएम दिए। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह, जिनके महल के दरवाजे साढ़े 4 साल तक लोगों के लिए नहीं खुले। दूसरे चरणजीत चन्नी, जिनके 111 दिन में ही बदली-पोस्टिंग के लिए करोड़ों लिए गए। ऐसे लोग पंजाब के बच्चों का भविष्य क्या देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications