लैंड रिकॉर्ड सोसायटी के साथ बैठक की भगवंत मान, तहसीलों की समस्या से मिलेगा छुटकारा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लैंड रिकॉर्ड सोसायटी के साथ बैठक की। तहसीलों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लैंड रिकार्ड सोसायटी के साथ बैठक की जिसमें प्रदेश की तहसीलों को लेकर कुछ अहम फैसले लिए गए। बता दें कि पंजाब सरकार जल्द ही सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन करने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि आज पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसायटी की बैठक हुई, जिसमें तहसीलों में सुधारों पर चर्चा हुई। हम सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन करने जा रहे हैं और साथ ही हम तहसीलों की कामकाजी भाषा को सरल पंजाबी में करने जा रहे हैं ताकि लोगों को रिकॉर्ड पढ़ने और लिखने में कोई कठिनाई न हो।
यह भी पढ़ें- Opinion: CM मान के प्रयास से बेहतर हो रही सरकारी स्कूलों की शिक्षा, बोर्ड रिजल्ट ने दिखाया विरोधियों को आईना












Click it and Unblock the Notifications