Opinion: CM मान के प्रयास से बेहतर हो रही सरकारी स्कूलों की शिक्षा, बोर्ड रिजल्ट ने दिखाया विरोधियों को आईना
Punjab Government School: पंजाब के सीएम भगवंत मान के प्रयास से सूबे की सरकारी स्कूलों की शिक्षा बेहतर हो रही है, जिसका परिणाम हाल ही में जारी हुए बोर्ड रिजल्ट से साफ झलक रहा है।

पंजाब में मान सरकार के आने के बाद शिक्षा के स्तर में किस तरह से बदलाव हुआ है। इसके ताजा नतीजे पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के 10वीं-12वीं बोर्ड के आए रिजल्ट से पता चलता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का सरकारी स्कूलों की शिक्षा पर फोकस का यह पहला परिणाम है, क्योंकि मार्च 2022 को जब पंजाब की सत्ता उन्होंने संभाली थी तो उस वक्त पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली थी। ऐसे में किसी तरह की शिक्षा से जुड़ी योजना लाना संभव नहीं था।
सीएम मान के प्रयासों का फल
लेकिन अब AAP सरकार के एक साल बाद जिस तरह से पंजाब बोर्ड के परिणाम सामने आए हैं, वो सीएम मान की सरकारी स्कूलों को लेकर उनकी सजगता और नजरिए का जीता जागता उदाहरण है। बीते एक साल में पंजाब की शिक्षा से जुड़ी जो भी योजनाएं धरातल पर लाई गईं हैं, उसका मान सरकार के बाद जारी पहला शानदार बोर्ड रिजल्ट के तौर पर सामने आया है।
14 जिलों में सरकारी स्कूल से आए टॉपर
संभवत ऐसा पहली बार ही हुआ है कि जब सूबे के कुल 23 जिलों में से 14 ऐसे हैं, जिनमें सरकारी स्कूलों के छात्रों ने स्कूल ही नहीं बल्कि जिले भी टॉप करके सरकारी स्कूल का नाम रोशन किया है। जिसने सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों के नजरिए को बदल दिया है।
इसी के साथ सरकारी स्कूलों की बेहतर होते शिक्षा मॉडल के मान सरकार के दावों पर भी सफलता की मुहर लगा दी है। इन मेधावी छात्रों ने पिछले कई सालों से सरकारी स्कूलों के परिणामों पर भी बनी लोगों की सोच को भी बदलने का काम किया है।
सरकार ने छात्रों और शिक्षकों को किया प्रोत्साहित
बता दें कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में बोर्ड परिक्षाओं से पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को बेहतरीन रिजल्ट लाने के लिए 'मिशन 100 परसेंट गिव यूअर बेस्ट' मुहिम ने प्रोत्साहित किया। इसके अलावा शिक्षकों के साथ मीटिंग के साथ एक्सट्रा क्लासेज में पढ़ाई हुई। जिसका नतीजा यह रहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने इतिहास रचा दिया, जिसका सीधा श्रेय सीएम मान और शिक्षा मंत्री बैंस को जाता है।
कैसा रहा 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम
पंजाब 10वीं बोर्ड का रिजल्ट इस बार 97.54 फीसदी आया है। कुल 2,81,327 स्टूडेंट्स में से 2,74,400 पास हुए हैं। जबकि 12वीं का रिजल्ट प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है। जो पिछले सालों की मुकाबले काफी बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications