भगवंत मान सरकार ने दी 36 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरियां, मंत्री कुलदीप सिंह ने दी जानकारी
PUNJAB: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने लगातार युवाओं के हित में फैसले ले रही हैं। पंजाब सरकार ने 36 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरियां दी हैं,वहीं हजारों कर्मचारियों को नियमित किया गया है। राज्य सरकार के फैसलों से भविष्य में युवाओं को नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे पंजाब के युवा अब विदेश जाने को कम प्राथमिकता देने लगे हैं। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी अजनाला में दी है।

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने अजनाला में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को नियुक्ति पत्र बांटने के अवसर पर कहा कि भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त और स्वच्छ प्रशासन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किये थे, सरकार बनने के बाद हम एक-एक कर हर वादा पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम घरों का बिजली बिल शून्य आ रहा है और बिजली बिल की बचत से लोगों की आर्थिकी मजबूत हो रही है। राज्य सरकार ने फ्री स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों के घरों के पास सैकड़ों आम आदमी क्लीनिक खोले हैं, जहां फ्री दवा और जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। निकट भविष्य में अजनाला स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी होगा। उन्होंने कहा कि नौकरियां चयन शुद्ध योग्यता के आधार पर किया गया है। राज्य में हर वर्ग सरकार के प्रदर्शन से खुश है। मंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण के मौके पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें फिरोजपुर के किसानों के लिए अच्छी खबर, भगवंत मान सरकार ने पूरी की दशकों पुरानी मांग












Click it and Unblock the Notifications