फिरोजपुर के किसानों के लिए अच्छी खबर, भगवंत मान सरकार ने पूरी की दशकों पुरानी मांग

PANJAB: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की सरकार ने फिरोजपुर जिले के किसानों की दशकों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने 6 मासी नहरों को बारहमासी नहर कर दिया है। फिरोजपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पहले जिले में नहरें सिर्फ 6 महीने के लिए ही चलती थी और रबी के सीजन दौरान यह नहरें नहीं चलती थी, पर अब आगामी रबी के लिए भी यह नहर चलेंगी। इस प्रकार यह फैसला हमेशा के लिए लागू हो गया है।

bhagwant mann

इस संबंध में जल संसाधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक फिरोजपुर नहर हलके के अधीन सारी छह मासी नहरों को बारहमासी करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस लिए हरिके नहर मंडल, फाजिल्का नहर और ग्राउंड मंडल के अंतर्गत पड़ती छह मासी नहरों को बारह मासी करते हुए इन्हें रबी सीजन के दौरान भी चलाया जाएगा और यह आदेश भविष्य में भी लागू रहेंगे।

राजेश धीमान के मुताबिक किसानों से अपील की है कि वे अपनी आगामी फसलों की योजना उसी के अनुसार बनाएं और रबी सीजन के दौरान खालों को चालू हालत में रखा जाए। इसी तरह फसरों की बिजाई के लिए भी अधिक से अधिक नहरी पानी का इस्तेमाल किया जाए।

यह भी पढ़ें पंजाब की आप सरकार कर रही उद्याेग सलाहकार आयोग का गठन, 26 लोगों को मिलेगा कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+