नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती, अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती दिख रही है। अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार किया गया।

भगवंत मान

अफीम तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली जब सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने झारखंड के एक तस्कर को काबू करके लाखों रुपए मूल्य की अफीम बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख जे.इलनचेलियन ने बताया कि एस.पी.आई. अजय राज सिंह की अगुवाई में सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के इंस्पेक्टर किक्कर सिंह व सहायक थानेदार वरिंदर कुमार व सहायक थानेदार केवल सिंह ने गश्त के दौरान एक तस्कर को काबू किया।

उन्होंने बताया कि जब सी.आई.ए. पुलिस पार्टी इलाके में गश्त करती हुई गांव कोकरी कलां के पास जा रही थीं तो उनको गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि संजीव कुमार मेहता निवासी लोपांग झारखंड अफीम तस्करी का धंधा करता है तथा वह मोगा व पंजाब के अन्य जिलों में अफीम सप्लाई करता है तथा आज भी वह भारी मात्रा में अफीम लेकर आ रहा है। जिस पर पुलिस पार्टी ने अजीतवाल के पास कथित तस्कर संजीव कुमार मेहता को काबू करके उससे दो किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की। जिसकी कीमत 5 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

इस मामले की जांच कर रहे सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के इंचाज किक्कर सिंह ने कहा कि कथित तस्कर के खिलाफ थाना अजीतवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसको मानयोग अदालत में पेश किया। अदालत द्वारा उसका एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। उन्होंने कहा कि कथित तस्कर से पूछताछ दौरान अफीम तस्करी के और सुराग लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+