नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती दिख रही है। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार किए गए।

भगवंत मान

सदर थाने की पुलिस ने नशीली गोलियों व ड्रग मनी सहित गिरोह के 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. अवनीत कौर ने बताया कि पुत्र कश्मीर सिंह निवासी हजार राम सिंह वाला को 720 नशीली गोलियां बरामद होने पर थाना सदर जलालाबाद में मुकद्दमा दर्ज किया गया था।

व्यक्ति ने पूछताछ दौरान स्वीकार किया कि उसने रमेश कुमार उर्फ ​​मेशी पुत्र शाम लाल पुत्र जय लाल निवासी वार्ड नंबर 5 दशमेश नगर जलालाबाद से ये गोलियां खरीदी थीं। इसके बाद पुलिस ने रमेश कुमार को काबू करके गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि उसका रिश्तेदार प्रदीप कुमार उर्फ ​​पप्पी पुत्र बाबू राम निवासी दशमेश नगर वार्ड नंबर-5 जलालाबाद और सतपाल सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी गांव फत्तनवाला जोकि राजस्थान के बीकानेर ढाबा से नशे की गोलियां लाते हैं।

प्रदीप कुमार के पास 2 कार हैं। सतपाल सिंह एक कार आगे लाता है और प्रदीप कुमार उसके पीछे अपनी कार में नशीली गोलियां लेकर आता है। यहां जलालाबाद आकर यह नशीली गोलियां राजिंदर कुमार उर्फ ​​काला पुत्र हरभजन सिंह निवासी जलालाबाद के घर पर रखते हैं।

इसी तरह 6 मई को प्रदीप कुमार व सतपाल सिंह राजस्थान से 1 लाख 12 हजार नशीली गोलियां लेकर आए थे, जिसके बाद रमेश कुमार व रजिंदर सिंह ने प्रदीप कुमार के घर से यह नशीली गोलियां लाकर राजिंदर सिंह के घर लोहे के डिब्बे में रख दी। पुलिस पार्टी ने रमेश कुमार, प्रदीप कुमार और सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर राजिंदर उर्फ ​​काला के घर से ये नशीली गोलियां बरामद कीं, जिन्हें अलग-अलग लोगों को बेचा जाना था। उक्त व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में महिला हॉकी अकादमी जल्द होगी शुरू, सीएम मान ने दिए तत्काल निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+