CM भगवंत मान ने बदल दी सरकारी स्कूलों की तस्वीर, यकीन न हो तो देखें Photo
लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में मास्टर कैडर के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा गया था कि सरकार सरकारी स्कूलों का बदलाव करेगी। ऐसा कोई स्कूल नहीं होगा, जहां बच्चों को जमीन पर मैट पर बैठना पड़े।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं। सी.एम. मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने का पूरा प्रयास कर रही है। यह बदलाव कई जगहों पर देखने को भी मिल रहा है। इस संबंध में सी.एम. मान ने आज एक ट्वीट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, 'हम पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के वादे को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सबसे पहले स्कूल की इमारतों को सुंदर बनाने का काम शुरू किया है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री मान ने अपने ट्वीट में स्कूलों की कुछ तस्वीरें भी सांझा कीं है।'
उल्लेखनीय है कि लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में मास्टर कैडर के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा गया था कि सरकार सरकारी स्कूलों का बदलाव करेगी। ऐसा कोई स्कूल नहीं होगा, जहां बच्चों को जमीन पर मैट पर बैठना पड़े। इसके अलावा दूर से आने वाले बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें इसके लिए सरकारी स्कूलों को बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्कूल के रखरखाव के लिए एक सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाएगी। मान ने यह भी घोषणा की थी कि पंजाब सरकार द्वारा लगभग 60 प्रधानाचार्यों को सिंगापुर भेजा जाएगा और सरकार सारा खर्च वहन करेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार की सख्ती से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियार सहित 13 गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications