पंजाब: भगवंत मान सरकार की सख्ती से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियार सहित 13 गिरफ्तार
खन्ना पुलिस द्वारा गैंगस्टर अमृत बल्ल और जग्गू भगवानपुरिया के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 13 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है।

खन्ना पुलिस द्वारा गैंगस्टर अमृत बल्ल और जग्गू भगवानपुरिया के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 13 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के कहने पर पंजाब और हरियाणा में टारगेट किलिंग की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिंदर वर्मा पुत्र राम चरण निवासी मध्य प्रदेश, रमेश पुत्र सरवन राम निवासी राजस्थान, गुरजंट सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी जिला लुधियाना, सुखवीर सिंह पुत्र मंगत सिंह निवासी जिला लुधियाना, संदीप सिंह पुत्र खुशदेव सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब, हरसिमरनजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी जिला अमृतसर, शमशेर सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी जिला अमृतसर, चारलस पुत्र यूसुफ मसीह निवासी जिला गुरदासपुर, परवीन सिंह निवासी जिला गुरदासपुर, सरबजोत सिंह निवासी जिला अमृतसर, दलजीत कौर पुत्री धर्म सिंह निवासी जिला अमृतसर, रफी पुत्र अमरीक सिंह निवासी जिला मलेरकोटला और वारिस अली पुत्र नजीर मोहम्मद निवासी जिला मलेरकोटला शामिल हैं। उक्त आरोपियों से 5 पिस्टल व 53 जिंदा रौंद के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है जो कि रेकी के लिए इस्तेमाल किया गया था।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार का फैसला, नरमे कपास की खेती को नहीं मिलेगा मुआवजा












Click it and Unblock the Notifications