बस्तर MP दीपक बैज ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- BJP करना चाहती है नगरनार संयंत्र का निजीकरण

CHHATTISGARH CONGRESS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचे थे, इसी दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बस्तर बंद का आह्वान किया था। बस्तर के सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा बयान जारी करके कहा कि भाजपा नगरनार संयंत्र की निजीकरण की पक्षधर है,इसलिये बस्तर की जनता की भावनाओं के विपरीत बयानबाजी कर निजीकरण को सही ठहराने की कोशिश कर रही है।

DEEPAK BAIJ

दीपक बैज ने कहा कि न नगरनार संयंत्र की निजीकरण के विरोध में किसान, आदिवासी, युवा व्यापारी, महिलाओं ने बस्तर को स्वस्फूर्त बंद कर मोदी सरकार की निजीकरण का विरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्तर आये लेकिन नगरनार संयंत्र की निजीकरण पर स्पष्ट जवाब नहीं दिये। बल्कि हमेशा की तरह झूठ बोलकर गोलमोल जवाब देकर निजीकरण का बचाव करते रहे है।

बैज ने आगे कहा कि बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के जरिए इस जमीन का मकसद बस्तर का विकास था। आदिवासियों ने अपनी जमीन मुआवजे के लिये नहीं दी थी बल्कि इसलिए दी थी कि आने वाले समय में उनको रोजगार मिल सके और साथ ही क्षेत्र का विकास हो।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को विनिवेश सूची में डाले जाने पर मजदूर संगठनों, किसानों में भारी नाराजगी दिखाई थी। इसके विरोध में वर्तमान मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें 10 ग्राम पंचायत के प्रभावित किसान, 12 गांवों के हितग्राही और संयुक्त मजदूर किसान संगठन, स्टील श्रमिक यूनियन भी शामिल थे।

कांग्रेस की तरफ से सरकार बनने से पहले विधानसभा अशासकीय संकल्प लाया गया था और सरकार बनने के बाद बकायदा शासकीय संकल्प लाकर इसके बेचने का विरोध किया गया था। उस संकल्प में कांग्रेस सरकार की ओर से कहा गया था कि अगर मोदी सरकार इसे बेचना ही चाहती है, तो इसे छत्तीसगढ़ सरकार को सही कीमत लेकर बेच दे, राज्य सरकार इसे चलाएगी, किंतु केंद्र सरकार ने नियमों में परिवर्तन करके राज्य सरकार को बोली लगाने से रोक दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार इसे अपने उद्योगपतियों मित्रों को बेचना चाहती है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ PSC के चेयरमैन बने डॉ. प्रवीण वर्मा, अधिसूचना हुई जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+