छत्तीसगढ़ PSC के चेयरमैन बने डॉ. प्रवीण वर्मा, अधिसूचना हुई जारी
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से टामन सिंह सोनवानी की छुट्टी होने के बाद राज्य सरकार ने CGPSC के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को आयोग का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. प्रवीण वर्मा को नई जिम्मेदारी दिए जाने संबंध में राज्य सरकार गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

डॉ. प्रवीण वर्मा पेशे से बीएएमएस डॉक्टर हैं और मूलतः बेमेतरा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें 16 जुलाई 2021 को पीएससी के सदस्य बनाया गया था। उनके पिता डॉ. चेतन वर्मा पूर्व विधायक हैं। माना जा रहा है कि पीएससी में नए अध्यक्ष की नियुक्ति छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद होगी।
इससे पूर्व छत्तीसगढ़ पीएससी में भर्ती को लेकर शिकायतों के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों के हित में कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ हूं। उन्होंने युवा साथियों से अपील करते हुए कहा था कि युवा साथी किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आए, अपनी तैयारी मेहनत और लगन से करते रहे।
पीएससी की परीक्षा के नतीजे आए कई दिन हो गए हैं, अब तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसी अधिकारी का पुत्र-पुत्री होने में कोई दोष नहीं है, परीक्षा में सारे अभ्यर्थी समान रूप से शामिल होते हैं। उसी तर्ज पर सफलता पाते हैं, किन्तु यदि इसका अनुचित फायदा उठाया जाता है, तो ये गलत है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर,एसडीजी की रिपोर्ट का हुआ विमोचन












Click it and Unblock the Notifications