अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को सौंपी अहम जिम्मेदारी, इन राज्यों का नियुक्त किया प्रभारी
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इन राज्यों का प्रभारी बनाया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पंजाब के बटाला से विधायक शेरी कलसी, खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लहरागागा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बरिंदर गोयल को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम मान और पुलिस अधिकारियों की बैठक खत्म, ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications