पंजाब: सीएम मान और पुलिस अधिकारियों की बैठक खत्म, ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर कही ये बात
सीएम मान और पुलिस अधिकारियों की बैठक खत्म हो गई। ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर कही ये बात।

सीएम मान व पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में जहां सी.एम. मान ने ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर पुलिस अधिकारियों, सीनियर अधिकारियों और विभाग की तारीफ की, वहीं डी.जी.पी. ने कहा कि आई.एस.आई. के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
बता दें कि ऑपरेशन अमृतपाल में जो पुलिस अधिकारी शामिल थे, वह इस दौरान बैठक में शामिल थे। इस बैठक की अगुवाई सी.एम. मान ने खुद की। सी.एम. मान की रिहायश पर यह बैठक हुई। बता दें कि बैठक में आई.जी. रैंक से लेकर काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारी शामिल थे। बैठक में पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव मौजूद रहे। जिक्रयोग्य है कि पूरे 36 दिन यह ऑपरेशन अमृतपाल चला है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, सीएम मान ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications