आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू ने एसीबी स्पेशल कोर्ट को लिखा पत्र, पूर्ण सुरक्षा की मांग की
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में एसीबी स्पेशल कोर्ट को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल और उसके आसपास पूर्ण सुरक्षा की मांग की है।
सुरक्षा उल्लंघन के कुछ उदाहरणों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जेल में वामपंथी चरमपंथियों ने उनके जीवन के लिए खतरा पैदा कर दिया है। हालांकि उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

कौशल विकास घोटाले के आरोप में चंद्रबाबू नायडू राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में बंद हैं। 25 अक्टूबर को लिखे पत्र में पूर्व सीएम नायडू ने कहा कि यह मेरे संज्ञान में आया है कि पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जेल अधिकारियों को एक गुमनाम पत्र मिला था, जिसमें कहा गया था कि कुछ वामपंथी चरमपंथी मेरी और करोड़ों लोगों की हत्या की योजना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने न तो पत्र की सत्यता के बारे में पूछताछ करने का कोई प्रयास किया है और न ही किसी अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए कोई कदम उठाया है।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि विजयनगरम जिले के एस कोटा का एक रिमांड कैदी जिस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पेन कैमरे से कैदियों की तस्वीरें ले रहा था। कुल 2200 कैदियों में से 750 कई मामलों में आरोपी हैं।
पत्नी और बेटे ने भी जताई थी चिंता
वहीं, इससे पहले चंद्रबाबू नायडू से उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी और बेटे नारा लोकेश ने सेंट्रल जेल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भी जेल में जान को खतरा की बात कही थी। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के लिए जेल में पर्याप्त सुरक्षा नहीं है। उन्हें अपनी जान का डर सता रहा है।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 5 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी अंतिम मतदाता सूची












Click it and Unblock the Notifications