उगादी पर 13 नए जिले बनाने के लिए आंध्र सरकार ने मसौदा अधिसूचना जारी की
आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को 13 और जिले बनाने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की, इसके बाद प्रदेश में कुल 26 जिले हो जाएंगे।
हैदराबाद, 27 जनवरी। आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को 13 और जिले बनाने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की, इसके बाद प्रदेश में कुल 26 जिले हो जाएंगे। वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने मौजूदा 13 जिलों में से नए जिलों को बनाने की मंजूरी देने के एक दिन बाद अधिसूचना जारी की। जगन सरकार का यह फैसला उनके चुनावी वादे के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि हम सरकार में आते हैं तो 13 अन्य जिलों का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। 2 मार्च को उगादी वाले दिन इन 13 जिलों के निर्माण की घोषणा होने की संभावना है।

प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले के अंतर्गत बनने वाले राजस्व मंडलों एवं मंडलों का विवरण देते हुए संबंधित जिले में रहने वाले लोगों तथा नये जिलों के निर्माण से प्रभावित होने वाले लोगों से आपत्ति एवं सुझाव भी मांगे। आपत्ति और सुझाव तेलुगु या अंग्रेजी में संबंधित जिला कलेक्टर को मसौदा अधिसूचना के 30 दिनों के भीतर भेजे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी पूछती है कि पापा हर कोई आप ही के बारे में बात क्यों करता है- स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी
उपमुख्यमंत्री(राजस्व) धर्मना कृष्ण दास ने कहा कि लोगों के पास अपने सुझाव और आपत्तियां उठाने के लिे 26 फरवरी तक का समय है। सरकार सभी वैध सुझावों और आपत्तियों पर विचार करेगी और यदि संभव हो सकेगा तो जिलों को अंतिम रूप देने से पहले आवश्यक परिवर्तन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications