बेटी पूछती है कि पापा हर कोई आप ही के बारे में बात क्यों करता है- स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी

स्कैम 1992 वेब सीरीज में हर्षद मेहता का किरदार निभाकर प्रतीक गांधी मानो अमर हो गए हैं। लोग इस सीरीज और उनकी एक्टिंग के ऐसे कायल हुए कि आज हर तरफ सिर्फ प्रतीक का नाम गूंज रहा है।

मुंबई, 27 जनवरी। स्कैम 1992 वेब सीरीज में हर्षद मेहता का किरदार निभाकर प्रतीक गांधी मानो अमर हो गए हैं। लोग इस सीरीज और उनकी एक्टिंग के ऐसे कायल हुए कि आज हर तरफ सिर्फ प्रतीक का नाम गूंज रहा है। स्कैम 1992 के बाद हर निर्माता निदेश प्रतीक के साथ काम करने को आतुर है। प्रतीक जल्द ही निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के आगामी वेब शो 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' में नजर आएंगे। इस समय प्रतीक के पास प्रोजेक्ट की एक लंबी लिस्ट है। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने अपने काम को लेकर खुलकर चर्चा की।

इस समय में बेहत व्यस्त हूं

इस समय में बेहत व्यस्त हूं

स्कैन 1992 की सफलता के बाद प्रतीक की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आए हैं, इसको लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में चर्चा की। प्रतीक ने कहा कि इस समय में काफी व्यस्त हूं और इस पल को जी रहा हां। इस समय मुझे हर जगह से काम मिल रहा है। फिर चाहे वो शॉर्ट फिल्म हो, फीचर फिल्म, डिजिटल फिल्म, थियेटर या ऑडियो सीरीज, हर जगह से मुझे काम मिल रहा है।

स्कैन 1992 की सफलता के बाद आपके जीवन में क्या बदलाव आए

स्कैन 1992 की सफलता के बाद आपके जीवन में क्या बदलाव आए

इस प्रश्न पर प्रतीक ने कहा- स्कैम 1992 के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। यूं समझिये कि मेरी जिंदगी के दो दौर हैं एक स्कैम से पहले का और एक बाद का। स्कैम के बाद का दौर पूरी तरह से अलग है। मैं इस समय अपने ख्वाब जी रहा हूं। हर तरफ से मुझे समर्थन मिल रहा है। मेरी पत्नी भी एक्टर है और हम दोनों इस समय काफी खुश हैं।

फेम मिलने के काफी खतरे भी हैं

फेम मिलने के काफी खतरे भी हैं

प्रतीक ने कहा कि फेम मिलने के काफी कतरे भी हैं। आपको हर समय परखा जाता है। हर व्यक्ति आपको बेवजह नोटिस करने में लगा रहता है और इसकी वजह से बहुत दबाव बढ़ता है। हालांकि धीरे-धीरे आप इसके साथ जीना सीख जाते हैं क्योंकि आप चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते हैं.

बेटी पूछती है कि पापा हर कोई तुम्हारे बारे में क्यों बात करता है

बेटी पूछती है कि पापा हर कोई तुम्हारे बारे में क्यों बात करता है

प्रतीक ने कहा कि स्कैम 1992 की सफलता के बाद मेरी बेटी पूछती है कि पापा हर कोई आप ही के बारे में क्यों बात करता है। प्रतीक ने कहा मेरे पास उसके इस सवाल का कोई जवाब नहीं होता। मैं उससे कहता हूं कि बेटा शायद लोगों ने हाल ही में मेरे काम पर ध्यान देना शुरू किया है। वह कहती है कि जब भी हम बाहर जाते हैं लोग आपके पास फोटो खिंचाने आ जाते हैं आपकी ओर देखने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+