दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में 22 जून से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया
दिल्ली सरकार राजधानी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में 22 जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
नई दिल्ली, 21 जून। दिल्ली सरकार राजधानी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में 22 जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर रही है। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से संचालित इस दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल के जरिए सरकार कम उम्र से ही खेल प्रतिभाओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने की योजना पर काम कर रही है। सरकार कम उम्र में ट्रेनिंग देते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार दिल्ली को देश का स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने स्पोर्ट्स अन्य स्कूल के लिए देश के हर हिस्से से ऐसी खेल प्रतिभाएं खोजेगी जो भविष्य में देश के लिए ओलम्पिक पदक जीतकर लाएंगे। ये स्कूल कक्षा 6 से 12वीं के लिए होगा और इस सत्र में स्कूल में कक्षा 6 से 9वीं तक के लिए एडमिशन लिए जाएंगे। यह को-एड स्कूल पूरी तरह से रेजिडेंशियल होगा और यहां छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे।

बता दें कि दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में एडमिशन के लिए दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी देश के विभिन्न राज्यों में टैलेंट स्काउटिंग कैंप आयोजित करने जा रही है। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में प्रवेश पाने के इच्छुक सभी छात्रों को टैलेंट स्काउटिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्हें पहले दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 जून से 5 जुलाई 2022 तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों की एक सूची तैयार की जाएगी। फिर इन छात्रों को टैलेंट स्काउटिंग कैंप में आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे खेल परीक्षणों के साथ मोटर टेस्ट जैसे विभिन्न परीक्षणों से गुजरेंगे। इन परीक्षणों को पास करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। यहां स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में उनके अन्य टेस्ट होंगे। अंतिम चयन से पहले छात्रों को कुछ मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित छात्रों को फाइनल एनरोलमेंट का ऑफर दिया जाएगा। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम से साइंटिफिक तरीकों से स्टूडेंट्स के खेल प्रदर्शन को बेहतर किया जाएगा।
दस ओलंपिक खेलों की ट्रेनिंग की सुविधाएं
स्कूल में स्टूडेंट्स को 10 चुने ओलंपिक खेलों के लिए खेल ट्रेनिंग व सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जिसमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस शामिल है। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में एनरोल्ड स्टूडेंट्स को विशेष कोचों के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दी जाएगी। शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ उनके खेल प्रशिक्षण और प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा। सरकार इस स्कूल के स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास कोचिंग प्रदान करने के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों और एक्सपर्ट ट्रेनर्स को चुनेगी।
-
दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications