Maa Shailputri Ki Aarti: आज करें मां शैलपुत्री की आरती, मिलेगा हर सुख बनेंगे धनी

Navratri Maa Shailputri Aarti: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है और यह मां दुर्गा का पहला रूप हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में स्थिरता, शक्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मां शैलपुत्री की पूजा में आरती का खास महत्‍व है, इसे करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है।

Maa Shailputri Aarti

Maa Shailputri Ki Aarti Lyrics in Hindi: मां शैलपुत्री की आरती

  • ॐ जय शैलपुत्री माता, मैया जय शैलपुत्री माता।
  • तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवदाता॥
  • ब्रह्मा शिव हरि तुम्हें ध्यावे, ध्यान धरत सुर नर मुनि।
  • मंगलकारी नाम तुम्हारा, करती जग कल्याणी॥
  • रूप तुम्हारा सुहावन माता, शोभा अतुलित भारी।
  • दाहिने हाथ त्रिशूल विराजे, बाएं कमल सवारी॥
  • वाहन नंदी तुम्हारा माता, शीश मुकुट शोभा पावे।
  • चंद्र कलाएं ललाट विराजे, सुंदर रूप दिखावे॥
  • जो कोई तुम्हारी आरती गावे, श्रद्धा सहित गावे।
  • सुख-समृद्धि पावे जीवन में, मनवांछित फल पावे॥

Maa Shailputri Ki Aarti Significance: मां शैलपुत्री की आरती का महत्व

मां शैलपुत्री को शक्ति, स्थिरता और साहस का प्रतीक माना जाता है। यह नवरात्रि के नौ दिनों की शुरुआत का संकेत देती हैं।इनकी पूजा से चंद्र दोष शांत होता है और मानसिक शांति मिलती है। जीवन में नई शुरुआत, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह मूलाधार चक्र से जुड़ी होती हैं, जिससे आध्यात्मिक उन्नति होती है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+