LSG IPL 2026 Schedule: लखनऊ के पास किस्मत बदलने का मौका? 2 मैच होंगे सबसे मुश्किल! चेक करें शेड्यूल

Lucknow Super Giants IPL 2026 Schedule: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल 2026 के सीजन में एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी और कप्तान ऋषभ पंत की अगुआई में टीम इस बार अपनी साख बचाने उतरेगी। आईपीएल 2026 के पहले फेज (28 मार्च - 12 अप्रैल) के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है, जिसमें लखनऊ को घरेलू मैदान पर स्पिन की अग्निपरीक्षा और बाहरी मैदानों पर हाई-वोल्टेज मुकाबलों का सामना करना है।

लखनऊ अपने अभियान की शुरुआत घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगा। टीम की प्राथमिकता इकाना स्टेडियम की धीमी और टर्न लेने वाली पिच का फायदा उठाना है। फैंस के लिए घर में शुरुआती अंक बटोरना बेहद जरूरी है, क्योंकि दूसरे फेज में टीम को ज्यादा यात्राएं करनी होंगी।

Lucknow Super Giants

बाहरी मैदानों पर कड़ी चुनौती

पहले फेज में लखनऊ को हैदराबाद और कोलकाता जैसे हाई-स्कोरिंग मैदानों पर खेलना है। यहां टीम के पावर-हिटर्स और नए पेस अटैक (शमी और मयंक) की असली परीक्षा होगी। प्वॉइंट टेबल में टॉप पर बने रहने के लिए इन चार मैचों में मजबूत प्रदर्शन अनिवार्य है।

LSG के पहले फेज का शेड्यूल

  • 1 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में भिड़ंत (शाम 7:30 बजे)
  • 5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद से हैदराबाद में मुकाबला (दोपहर 3:30 बजे)
  • 9 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स से कोलकाता में टक्कर (शाम 7:30 बजे)
  • 12 अप्रैल: गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ में मैच (दोपहर 3:30 बजे)

ताकत और कमजोरी: क्या है LSG का हाल?

  • ताकत: टॉप ऑर्डर में एडन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन और ऋषभ पंत की जोड़ी किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा सकती है।
  • कमजोरी: टीम का निचला मध्यक्रम (Lower Middle Order) थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, खासकर तब जब जोश इंगलिस अपनी शादी के कारण अप्रैल के ज्यादातर मैच नहीं खेल पाएंगे। फिनिशर्स की कमी टीम को भारी पड़ सकती है।
  • इंजरी का डर: टीम के पास हसरंगा, शमी और मयंक यादव जैसे मैच विनर गेंदबाज तो हैं, लेकिन ये सभी खिलाड़ी 'इंजरी-प्रोन' (जल्दी चोटिल होने वाले) हैं। एनरिक नॉर्खिया का भी चोटों से पुराना नाता रहा है।

IPL 2025 में कैसा रहा प्रदर्शन?

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ पिछला सीजन (2025) भुला देना चाहेगा। टीम 14 में से केवल 6 मैच जीत पाई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली पर बिकने वाले पंत ने पिछले सीजन की पहली 12 पारियों में केवल 151 रन बनाए थे (स्ट्राइक रेट 107.09), जिसने टीम की लुटिया डुबोने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

IPL 2026 के लिए LSG की पूरी फौज (Squad)

  • रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव और आकाश सिंह।
  • ऑक्शन में खरीदे गए: एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, जोश इंगलिस और अक्षत रघुवंशी।
  • ट्रेड: टीम ने मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड के जरिए शामिल किया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+